'सारा तो सारा है चाहे तेंदुलकर हो या खान' - क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट पर देख फैन्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 02:22 PM IST

Sara Ali Khan dating cricketer Shubman Gill?: फैंस इस खुलासे से हैरान रह गए हैं कि शुभमन, सारा तेंदुलकर को नहीं बल्कि सारा अली खान को डेट कर रहे हैं! वहीं कुछ लोग दोनों को क्लोज फ्रेंड्स बता रहे हैं तो ज्यादातर डेटिंग की चर्चा कर रहे हैं।

'सारा तो सारा है चाहे तेंदुलकर हो या खान' - क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट पर देख फैन्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Sara Ali Khan dating cricketer Shubman Gill?: क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों का नाम अक्सर साथ में लिया जाता है। कभी दोस्ती तो कभी लिंकअप की वजह से इन दो फील्ड के सितारे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब एकबार फिर से दो सेलेब का नाम जोड़ा जा रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल हैं। जिनका नाम एकसाथ लिया जा रहा है। दरअसल सारा अली खान और शुभमन गिल को एक साथ डेट पर मुंबई के एक रेस्त्रां में देखा गया था। इसी के बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

एक रेस्त्रां में शुबमन गिल के साथ नजर आईं सारा अली खान
पहले अफवाहें थीं कि शुभमन, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह पूरी तरह से एक अलग सारा है। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों की डाइनिंग की तस्वीरों और वीडियो पर फैंस ऐसे कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि ट्विटर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की डेट की तस्वीरों और वीडियो से भर गया है। इस बात की जोरों से चर्चा हो रही है कि दोनों मुंबई के एक रेस्त्रां में डेट पर गए थे।

फैंस इस खुलासे से हैरान रह गए हैं कि शुभमन, सारा तेंदुलकर को नहीं बल्कि सारा अली खान को डेट कर रहे हैं! वहीं कुछ लोग दोनों को क्लोज फ्रेंड्स बता रहे हैं तो ज्यादातर डेटिंग की चर्चा कर रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बड़ी बेटी हैं। पहले उनके कार्तिक आर्यन को डेट करने की अफवाह आई थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। 

शुभमन गिल की बात करें तो वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। युवा क्रिकेटर को 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट का शौक था। उन्होंने फरवरी 2017 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की है।

End of Article