सामने आई सना कपूर की शादी की तस्वीरें, शाहिद कपूर ने बहन संग फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 07:07 AM IST

Shahid Kapoor Post for Sister Sanah Kapur: एक्टर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। सना ने शादी की फोटोज शेयर की हैं तो वहीं शाहिद ने भी छोटी बहन के लिए भावुक पोस्ट लिखा।

सामने आई सना कपूर की शादी की तस्वीरें, शाहिद कपूर ने बहन संग फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
Photo Credit: Instagram

Sanah Kapur Ties Knot With Mayank Pahwa: बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) और सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) की बेटी सना कपूर शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने 02 मार्च को एक्टर मनोज पहवा (Manoj Pahwa) और सीमा पहवा (Seema Pahwa) के बेटे मयंक पहवा (Mayank Pahwa) से शादी की। दोनों की शादी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में हुई जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी की शादी की फोटोज सामने आ गई हैं। इससे पहले उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई थीं। 

सना ने शेयर की शादी की फोटोज

सना ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। शादी के मौके पर सना ने पेस्टल ब्लू कलर के लहंगे को ऑरेन्ज- रेड कलर के ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना। वहीं दूल्हे ने शादी के मौके पर ब्लैक कुर्ता और जैकेट पहनी। इन तस्वीरों को शेयर कर सना ने हार्ट इमोजी बनाया। 

बहन के नाम शाहिद का इमोशनल पोस्ट

शाहिद कपूर ने भी बहन सना के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'समय कैसे बीत जाता है और छोटी बिट्टो अब दुल्हन बन गई है। तुम बहुत जल्दी बड़ी हो गई मेरी बेबी सिस्टर... एक अद्भुत नए अध्याय के लिए एक इमोशनल शुरुआत। डियर सना तुम और मयंक को शुभकामनाएं।'

मीरा राजपूत ने भी पोस्ट की फोटोज

वहीं भाभी मीरा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर सना की शादी की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने शादी से अपनी और शाहिद की फोटो शेयर की जिसमें वो साड़ी स्टाइल आइवरी लहंगे में नजर आ रही हैं। तो वहीं शाहिद इस दौरान ब्लैक कुर्ते और जैकेट के साथ सफेद पजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में जो फोटोज शेयर कीं उसमें मयंक हाथ में माइक लिए कुछ कहते नजर आ रहे हैं जबकि सना मुस्कुरा रही हैं। 

शाहिद की सौतेली बहन हैं सना

मालूम हो कि सना शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं। जहां शाहिद पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं तो वहीं सना पंकज की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। शाहिद के अपनी बहन के साथ अच्छे रिश्ते हैं। शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने साल 2015 में आई फिल्म शानदार में काम किया है। फिल्म शानदार में शाहिद के अपोजिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। इस फिल्म में शाहिद और सना के पिता पंकज कपूर भी नजर आए थे। 

End of Article