सलमान खान ने पार्टी के बाद जींस की जेब रखा आधा भरा ग्लास, फैन्स पूछ रहे- 'आखिर इसमें क्या है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 09:19 AM IST

salman khan gets troll: आप भी वीडियो में देख सकते हैं कैसे सलमान खान कार से उतरने के बाद आधा भरा हुआ ग्लास जींस की पॉकेट में डालते नजर आ रहे हैं। वापिस जाते समय भी ग्लास उनके हाथ में होता हैं।

सलमान खान ने पार्टी के बाद जींस की जेब रखा आधा भरा ग्लास, फैन्स पूछ रहे- 'आखिर इसमें क्या है'

Salman Khan Video Viral: सलमान खान अपने स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में उनको एक पार्टी में देखा गया। इस दौरान सलमान एकबार फिर से एक खास वजह से सुर्खियों में छा गए। इस दौरान सलमान खान को हाथ में एक ग्लास लिए अपने पेंट की जेब में डालते हुए देखा गया। जिसके बाद से सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल सलमान खान जब पार्टी में गए तो उनको हाथ में ग्लास था। इसके चलते उनके सभी फैंस कयास लगाने लगे कि आखिर ग्लास में ऐसा क्या है? जिसे सलमान खान छोड़ ही नहीं रहे हैं? सलमान खान ने अपने फैंस को तब और भी कंफ्यूज कर दिया है जब को ग्लास को अपनी पेंट की जेब में रखते हुए दिखे। हाल ही में एक पार्टी में दिखा उनका ये अलग अंदाज खूब छाया हुआ है। 

आधा भरा ग्लास लेकर पहुंचे सलमान खान
इस अवसर पर सलमान खान आधा भरा ग्लास लेकर पहुंचे थे। इस पर इंटरनेट पर लोग चर्चा करने लगे की ग्लास में क्या हो सकता है? कई लोगों ने इसे सलमान खान का नया स्टाइल बताया। तो कई उनके दबंग लुक की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना तब घटी है जब सलमान खान एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शनिवार को पहुंचे थे।

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कैसे सलमान खान कार से उतरने के बाद आधा भरा हुआ ग्लास जींस की पॉकेट में डालते नजर आ रहे हैं। वापिस जाते समय भी ग्लास उनके हाथ में होता हैं और वह गाड़ी की सीट पर बैठ जाते हैं। बता दें, सलमान खान हाल ही में फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। वह जल्द किसी का भाई किसी का जान और टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।

End of Article