जानिए क्यों कभी ऋषि कपूर ने नहीं रखा रणबीर और रिद्धिमा का निकनेम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 09:50 PM IST

Veteran Actor Rishi Kapoor Birthday : कल दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन है। एक्टर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे। एक्टर ने बताया था क्यों नहीं रखा अपने बच्चों का निकनेम।

जानिए क्यों कभी ऋषि कपूर ने नहीं रखा रणबीर और रिद्धिमा का निकनेम?
Photo Credit: Instagram

Veteran Actor Rishi Kapoor Birthday :  हर किसी का घर का निकनेम होता है। उसी तरह बॉलीवुड स्टार्स के निकनेम होना भी आमबात है। खासतौर पर कपूर खानदान में जहां सभी सितारों का निक नेम है। करीना कपूर का निकनेम लोलो और करिश्मा कपूर का नाम बेबो है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का नाम निकनेम चिंटू था। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऋषि कपूर के बच्चे रणबीर और रिद्धीमा का कोई निकनेम क्यों नहीं है। इसका जवाब एक इंटरव्यू में खुद ऋषि कपूर ने दिया था।

एक्टर अक्सर अपने लाइफ को लेकर खुलकर बात करते थे। ऋषि कपूर ने अनुपम खेर के शो कुछ भी हो सकता है में बताया था कि उनका निकनेम चिंटू कैसे पड़ा था। एक्टर ने बताया कि उनके भाई ने बचपन में एक कविता पढ़ी थी जिसमें लिखा था छोटे से चिंटू मियां जहां जाए वहां जाए पूछ। इस कविता को सुनने के बाद उन्होंने मेरा नाम चिंटू रख दिया था। उन्होंने बताया था कि ये नाम उन्हें रणधीर कपूर ने दिया था। एक्टर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि लोगों को निकनेम नहीं रखना चाहिए। ऋषि कपूर ने इससे जुड़ा किस्सा भी सुनाया था।

उन्होंने कहा कि मैं रमेश सिप्पी की फिल्म सागर कर रहा था। इस फिल्म में मेरे साथ कमल हासन थे। शूट के दौरान रमेश सिप्पी ने कहा, कमल हासन को बुलालो शोट रेडी है और एक काम करो चिंटू को भी बुलालो। मैंने सिप्पी जी से कहा कमल हासन मुझसे 4-5 साल छोटा और इंडस्ट्री में जूनियर भी है। फिर भी आप कमल हासन को जी और मुझे चिंटू बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यार मुझे चिंटू से कोई रिस्पेक्ट नहीं आ रही थी। हालांकि मैंने तब इस बात को मजाक में उड़ा दिया लेकिन ये बात मेरे मन में रह गई। मैंने तभी सोच लिया था कि कभी भी अपने बच्चों का निकनेम नहीं रहूंगा। इसलिए मैंने कभी रिद्धिमा और रणबीर का कोई निकनेम नहीं रखा है।

End of Article