Sita Ramam Hindi B.O Collection : कार्तिकेय 2 के बाद सीता रामम का चला जादू, जानिए पहले दिन हुई कितनी कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 07:39 PM IST

Sita Ramam Box Office Collection : दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम को साउथ में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म को हिंदी में 2 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

Sita Ramam Hindi B.O Collection : कार्तिकेय 2 के बाद सीता रामम का चला जादू, जानिए पहले दिन हुई कितनी कमाई
Photo Credit: Instagram

Sita Ramam Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर साउथ फिल्मों का धमाल जारी है। निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म को टक्कर देने के लिए मृणाल और दुलकर सलमान की फिल्म सीता रामम को 2 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को साउथ में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म को साउथ में 5 अगस्त 2022 को तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया गया था। इस फिल्म से मृणाल ठाकुर ने तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

सीता रामम को बनाने में 30 करोड़ की लागत आई थी। फिल्म को साउथ में काफी पंसद किया गया, जिसके बाद फिल्म को हिंदी में रिलीज किया गया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस  पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 70 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि इस फिल्म का ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने नहीं आया है।  साउथ इंडस्ट्री में फिल्म अब तक 53.63 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 

'सीता रामम' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है। इस हफ्ते कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है जिसका फायदा सीता रामम को मिल सकता है। वीकेंड पर मेकर्स को फिल्म के अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद है।

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में 1964 की लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी सीता रामम यानी मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान के ईदगिर्द घूमती है। फिल्म में दुलकर सलमान सैनिक के रोल में है। मृणाल उनकी प्रेमिका है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी है जो पाकिस्तानी लड़की आफरिन के किरदार में है।

End of Article