Rishi Kapoor birthday special : ऋषि कपूर ने अग्निपथ से डी डे तक में निभाया था निगेटिव रोल, रौफ लाला के किरदार में जीता दर्शकों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 06:28 AM IST

Rishi Kapoor Birthday Special : आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन हैं। एक्टर हमेशा पर्दे पर रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कुछ फिल्मों में निगेटिव रोल भी प्ले किया था।

Rishi Kapoor birthday special : ऋषि कपूर ने अग्निपथ से डी डे तक में निभाया था निगेटिव रोल, रौफ लाला के किरदार में जीता दर्शकों का दिल
Photo Credit: Instagram

Rishi Kapoor Birthday Special : आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म मेरा नाम जोकर से की थी। राज कपूर की ये शानदार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी। ऋषि कपूर ने 1973 में बॉबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने ऋषि कपूर को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद एक्टर कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। उन्हें हमेशा पर्दे पर हीरो के रूप में दिखाया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर ने कुछ फिल्मों में खलनायक का रोल भी प्ले किया है। एक्टर बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक थे। उन्हें हमेशा अलग- अलग रोल करना पंसद था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं ऋषि कपूर की उन फिल्मों के बारे में जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया।

अग्निपथ (2011)

agnipath

अग्निपथ में भी ऋषि कपूर ने निगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने कसाई की भूमिका निभाई थी, जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी करता है। एक्टर अपने इस रोल से बेहद खुश थे। एक्टर ने कहा था मैं ओरिजनल अग्निपथ में नहीं था। मैं एक एक्टर हूं और हमेशा चैलजिंग रोल करना चाहता हूं। उन्होंने कहा था फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करने के लिए मेरी पत्नी ने भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने इस रोल का क्रेडिट फिल्म मेकर करण जौहर और निर्माता करण मल्होत्रा को दिया था।

डी डे ( 2013)

ऋषि कपूर ने फिल्म  डी डे में इकबाल सेठ का किरदार निभाया था, जो कि एक इंटरनेशनल  लेवल का क्रिमिनल होता है। ऋषि कपूर को दर्शकों ने इस रोल में भी काफी पसंद किया था। ऋषि कपूर बॉलीवुड के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक थे।

खोज ( 1989)

1989 में ऋषि कपूर ने मर्डर मिस्ट्री फिल्म खोज में काम किया था। इस फिल्म में एक्टर ने किलर की भूमिका निभाई थी। ये हॉलीवुड फिल्म Chase A Crooked Shadow से इंस्पायर्ड थी।

जहरीला इंसान (1973)

बॉबी से ऋषि कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया गया था। इस फिल्म में ऋषि ने साफ दिल लड़के का किरदार निभाया था। वहीं उन्होंने अपनी अगली फिल्म जहरीला इंसान में निगेटिव रोल प्ले किया था। ऋषि की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। जहरीला इंसान कन्नड़ फिल्म Naagarhaaavu का हिंदी रिमेक थी। इस फिल्म के गीत आर डी बर्मन और किशोर कुमार ने लिखे थे।

End of Article