Richa Chadha transformation: ऋचा चड्ढा ने 3 महीने में घटाया 15 किलो वजन, हैरान कर देगा ट्रांसफॉर्मेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 10:14 PM IST

Richa Chadha weight loss journey: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने तीन महीने में 15 किलो वजन घटाकर अपने फैंस को हैरान कर दिया है।

Richa Chadha transformation: ऋचा चड्ढा ने 3 महीने में घटाया 15 किलो वजन, हैरान कर देगा ट्रांसफॉर्मेशन

Richa Chadha major transformation: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन और अभिनेताओं के प्रति व्यवसाय की अपेक्षाओं के बारे में बात की है। ऋचा ने केवल तीन महीनों में 15 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें यह बताते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने कैसे अपना वजन कम किया।

वीडियो असेंबल में अभिनेत्री ऋचा को यह कहते हुए सुना जाता है, "हर दिन हम एक्ट्रेसेस को कैमरा फेस करना पड़ता है, जो कि काफी मुश्किल होता है। शूट के दौरान खाने-पीने में काफी गड़बड़ होती है। इसके अलावा अभिनेत्री को काफी संघर्ष भी करना पड़ता है। आपकी सक्सेस, हार, पब्लिक अपीयरेंस, आप सेल्फ मेड हैं या सेल्फ पेड हैं, कुछ मैटर नहीं करता। हर किसी के पास आपके लिए एक अलग सलाह होती है।"

"लोग कहते हैं, आपने वजन कम कर लिया। आपने वजन बढ़ा लिया, लेकिन मुझे लगता है कि इससे भी ज्यादा अच्छी चीजें हैं, जिनपर हम बात कर सकते हैं।" अभिनेत्री ने कहा, "आप एक फिल्म को बनाने में पूरी मेहनत करते हैं। इसमें आप अपनी सैनिटी खोते हैं, हेल्थ पर ध्यान नहीं देते, फिर भी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है। आपकी पूरी मेहनत जीरो हो जाती है। जब लोग आपको ट्रोल करते हैं, तो उनका कहना होता है कि यह तो आपकी इंडस्ट्री का पार्ट है। अब मैंने लोगों पर ध्यान देना बंद कर दिया है, क्योंकि मैं समझ चुकी हूं कि खुद पर ध्यान दो। मेरी बॉडी जो हर छह महीने में बदल रही है, मैं अपने सभी स्कार्स और सभी सेल्स को अपनाती हूं। ये मरते हैं और दोबारा जन्म लेते हैं। मैं इन्हें अपनाती हूं और खुद को भी।"

अभिनेत्री ने लिखा, "कुछ ऐसा पोस्ट कर रही हूं, जो सभी को अच्छा नहीं लगेगा। मैं गहरी, सूक्ष्म और महीन बात को देख रही थी। मुझे कॉमेंट्स और लाइक्स से फर्क नहीं पड़ता। सभी इसके बारे में बात करना चाहते होंगे, लेकिन सच में मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता। सोचने वाली बात है कि लोगों के लिए रोमांस का मतलब केवल दूसरे से प्यार करना ही रह गया है, मुझे लगता है कि यह खुद से प्यार करना भी हो सकता है।" ऋचा इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' की सफलता से गदगद हैं।

End of Article