इमरान खान और अवंतिका मलिक के अलग होने की असली वजह आई सामने, 8 साल पुराने रिश्ते में आई दरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2019, 07:33 PM IST

इमरान खान और अवंतिका मलिक काफी वक्त से अलग-अलग रह रहे हैं। अब उनके अलग होने की वजह सामने आई है।

इमरान खान और अवंतिका मलिक के अलग होने की असली वजह आई सामने, 8 साल पुराने रिश्ते में आई दरार
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड में रिश्ते बनते-बिगड़ते देर नहीं लगती है। कई कपल्स ऐसे हैं जो सालों से साथ हैं, तो कुछ लंबे वक्त तक साथ रहकर अलग हो गए है। 'आई हेट लव स्टोरीज' एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक की गिनती बी-टाउन के चहेते कपल्स में होती थी। लेकिन पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही हैं कि वे अलग हो गए हैं। दोनों अलग-अलग रहने लगे हैं। अवंतिका ने अपनी बेटी इमारा के साथ इमरान का घर छोड़ दिया था। इमरान और अवंतिका के अलग होने की खबरें तो आई, लेकिन इसकी वजह का पता नहीं चल पाया। लेकिन अब इसकी पीछे एक बड़ा कारण सामने आ रहा है।

एक वेबसाइट ने कपल के करीबी सूत्र के हवाले से इस बात की जानकारी दी कि आखिर क्यों ये कपल अलग हुआ। सूत्र के मुताबिक इमरान को एक एक्टर के रूप में ज्यादा नहीं चल पाए। कट्टी बत्ती के असफल होने के बाद उन्हें ऑफर मिलने कम हो गए थे और धीरे-धीरे उनके पास कोई काम नहीं रहा। 4 साल से वे घर पर है और कुछ नहीं कर रहे हैं। वे एक डायरेक्टर बनना चाहते थे लेकिन ये भी उस तरह से नहीं हो पाया जो उन्होंने सोचा था। उन्होंने सिर्फ एक शॉर्ट धर्म 2.0 में काम किया।

काम न मिलने की वजह से इमरान बेहद परेशान हो गए थे। वेबसाइट के मुताबिक इमरान बेहद चिड़चिड़े हो गए थे और हर छोटी-छोटी चीज पर रिएक्ट करने लगे थे। उनकी सभी बचत खत्म हो गई थी और आखिरकार अपने खर्चों के लिए अवंतिका को अपने परिवार का सहारा लेना पड़ा। उनके और अवंतिका के बीच हर रोज झगड़े होते रहते थे। अवंतिका ये सब नहीं सह पाई और उन्हें लगा कि इन सबका उनकी बेटी इमारा पर असर पड़ रहा है। तब उन्होंने अपने परिवार को सब कुछ बताया। उन्होंने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। इमरान और अवंतिका ने अपनी शादी को थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला लिया और उन्होंने अपनी बेटी के साथ घर छोड़ दिया।

आपको बता दें कि इमरान और अवंतिका ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की। पिछले कुछ वक्त से दोनों अलग रह रहे हैं। फिलहाल उनका तलाक नहीं हुआ है। इमरान की अगर बात करें तो वे 2015 में आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे।

End of Article