Jayeshbhai Jordaar Release: सामने आई रणवीर की 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट, इस फिल्म से होगी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 12:08 PM IST

Jayeshbhai Jordaar release date: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट सामने आ गई है। कोरोना की वजह से लगातार टलती आ रही ये फिल्म अब रिलीज होने जा रही है।

Jayeshbhai Jordaar Release: सामने आई रणवीर की 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट, इस फिल्म से होगी टक्कर

Ranveer Singh Starrer Jayeshbhai Jordaar release date: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट सामने आ गई है। कोरोना की वजह से लगातार टलती आ रही ये फिल्म अब रिलीज होने जा रही है। बेहद मजेदार अंदाज में खुद रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट घोषित की है। यशराज बैनर की यह फिल्म 13 मई 20122 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनूं और आयुष्मान खुराना की अनेक भी रिलीज होनी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या इन दोनों में से किसी फिल्म की रिलीज डेट बदली जाएगी या नहीं? 

रणवीर सिंह हमेशा अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। उन्हें पूरी तरह से अपने कैरेक्टर्स में ढलने के लिए जाना जाता है, फिर चाहे वो फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार हो या पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का। अब रणवीर जयेशभाई जोरदार के लिए गुजराती अंदाज में दिखेंगे। संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में भी रणवीर गुजराती का रोल निभा चुके हैं। 

कुछ वक्‍त पहले ही जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था जिसमें रणवीर सिंह एक वाइब्रेंट ऑरेंज और ब्लैक कॉलर वाली टी-शर्ट में दिख रहे थे। रणवीर की मूंछें भी नजर आ रही थीं और उनके पीछे साड़ी में घूंघट ओढ़े कई महिलाएं खड़ी थीं। इस फिल्‍म में रणवीर को बोमन ईरानी का भी साथ मिलेगा। 

बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह के पिता का रोल निभाएंगे। बोमन ईरानी गुजराती किरदार में नजर आएंगे क्‍योंकि इस फ‍िल्‍म की कहानी गुजरात की पृष्‍ठभम‍ि पर है। इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। 

End of Article