Ranbir Kapoor Was Not The First Choice For Film Animal: 2018 में आई फिल्म संजू में बेहतरीन काम करने के बाद रणबीर कपूर को ढेर सारे ऑफर्स मिले। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पाइपलाइन में लव रंजन की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के साथ शमशेरा और ब्रह्मास्त्र समेत कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। संजू एक्टर को फिल्म एनिमल में भी देखा जाएगा। इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर का कबीर सिंह के मेकर संदीप रेड्डी वांगा के साथ डेब्यू कोलैबोरेशन होगा। खबरों के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर को डार्क कैरेक्टर में देखा जाएगा। यही बात इस फिल्म को बहुत रोचक बनाती है जिसे देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
कहा जा रहा है कि बड़े पर्दे पर फिल्म एनिमल को आने में अभी बहुत समय है, लेकिन अभी से ही इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। इस फिल्म को देखने के साथ दर्शक रणबीर और संदीप रेड्डी के कॉम्बिनेशन को देखने के लिए भी बेकरार हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। जी हां, फिल्म एनिमल के मेकर्स ने रणबीर कपूर से पहले तेलुगू सुपरस्टार को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर से पहले इस फिल्म के लिए महेश बाबू को अप्रोच किया था।

संदीप रेड्डी वांगा महेश बाबू के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं। कहा जा रहा है कि महेश बाबू को भी इस फिल्म का कांसेप्ट बहुत पसंद आया था। लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से बात नहीं बनी और उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। सिर्फ फिल्म एनिमल के लिए ही नहीं बल्कि संदीप ने महेश बाबू को फिल्म स्पिरिट के लिए भी अप्रोच किया था लेकिन यह फिल्म प्रभास के हाथ में चली गई। कुछ अफवाहों के अनुसार, संदीप रेड्डी वांगा और महेश बाबू अन्य फिल्मों के लिए एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं।

