Rajiv Kapoor Facts: 2 साल में ही टूट गई थी राजीव कपूर की शादी, इस एक्ट्रेस के लिए पिता राज कपूर से की थी लड़ाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2021, 01:59 PM IST

एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक के चलते 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Rajiv Kapoor Facts: 2 साल में ही टूट गई थी राजीव कपूर की शादी, इस एक्ट्रेस के लिए पिता राज कपूर से की थी लड़ाई

एक्टर राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके चलते उनका निधन हुआ। मालूम हो कि वो रणधीर कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। 

राजीव कपूर ने कई फिल्मों में काम किया था लेकिन उन्हें वो कामयाबी हासिल नहीं हुई जो उनके भाईयों को हुई थी। उन्होंने साल 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो नाग नागिन, हम तो चले परदेस, ज़लज़ला, अंगारे, राम तेरी गंगा मैली, जबरदस्त, मेरा साथी और आसमान जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने प्रोडेयूसर के तौर पर फिल्म हिना, प्रेमग्रंथ और आ अब लौट चलें पर काम किया।  

दो साल चली थी शादी

राजीव कपूर एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। वो साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए जाने जाते थे। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में आर्किटेक्ट आरती सबरवाल से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं टिक सकी और दो साल बाद यानी साल 2003 में ही उनका तलाक हो गया था। 

राम तेरी गंगा मैली से मिली पहचान

राजीव कपूर ने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में काम किया था, जिसके डायरेक्टर उनके पिता राज कपूर थे। फिल्म को सफलता मिली और इसकी लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी को लेकर राजीव का पिता राज कपूर से झगड़ा हो गया।

ये थी झगड़े की वजह
 
फिल्म राम तेरी गंगा मैली सफल रही  लेकिन राजीव से ज्यादा पहचान फिल्म ने इसकी लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी को दी और वो रातों रात स्टार बन गईं। राजीव कपूर का मानना था कि इसके जिम्मेदार उनके पिता राज कपूर हैं क्योंकि उन्होंने उनसे (राजीव) ज्यादा दमदार रोल मंदाकिनी को दिया। इसके चलते उनका अपने पिता से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि राजीव ने अपने पिता से यह मांग की थी कि राम तेरी गंगा मैली के बाद वो एक अन्य फिल्म बनाएं जिसमें उन्हें दमदार रोल दें।

मालूम हो कि राजीव कूपर एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। छोटे भाई के निधन पर रणधीर कपूर ने कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने राजीव को बचाने की पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। फिलहाल मैं उसके शव का इंतजार कर रहा हूं।'

End of Article