Rajesh Khanna: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसकी फोटो से शादी कर लेती थीं लड़कियां, जानें लाइफ के अनसुने किस्से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 08:39 AM IST

Rajesh Khanna: यूं तो दशकों से बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स हुए हैं, लेकिन राजेश खन्ना जैसा स्टारडम शायद ही किसी को नसीब हुआ हो। राजेश खन्ना के लिए लोगों की दीवानगी हर हद को पार कर जाती थी। वहीं उनकी फीमेल फैंस उनकी तस्वीर के साथ शादी कर लेती थीं।

Rajesh Khanna: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसकी फोटो से शादी कर लेती थीं लड़कियां, जानें लाइफ के अनसुने किस्से
Photo Credit: Facebook

Rajesh Khanna: 90 के दशक में बॉलीवुड में पहले से ही कई स्टार्स का बोलबाला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि आने वाला वक्त हिंदी सिनेमा को एक नायाब कोहिनूर देने वाला है। साल 1965 में फिल्मफेयर और यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स ने साथ मिलकर एक टैंलेंट हंट शो का आयोजन किया था। जिसमें प्रतियोगी बनकर राजेश खन्ना ने भी भाग लिया था। राजेश उस शो के विनर भी रहे थे जिसके बाद उनका मुंबई आने का रास्ता साफ हो गया था। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन था, लेकिन हिंदी सिनेमा में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपना नाम राजेश रख लिया था। 

rajesh

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार थे। वो पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्हें सुपरस्टार का टाइटल मिला था। राजेश खन्ना को पहचान और कामयाबी दिलाने में फिल्म आराधना का अहम रोल रहा है। जिसकी तारीफ करने को क्रिटिक्स भी मजबूर हो गए थे। राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म आखिरी खत से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। ये पहली ऐसी इंडियन फिल्म थी, जिसे 1967 में ऑस्कर्स में एंट्री मिली थी। राजेश खन्ना इकलौते ऐसे एक्टर थे जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 सोलो हिट फिल्में दी थीं। उनकी ये फिल्में साल 1969 से 1971 के बीच रिलीज हुईं थीं। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई भी एक्टर नहीं तोड़ पाया है।

rajesh

फोटो से शादी कर लेती थीं लड़कियां

राजेश खन्ना के लिए लोगों का दीवानापन देखने लायक था। वहीं लड़कियां दीवानगी में हर हद पार कर जाती थीं। कहा जाता है कि लड़कियां राजेश खन्ना को अपने खून से लव लेटर लिखकर भेजती थीं। इतना ही नहीं कई फीमेल फैंस ने तो उनकी फोटो से शादी करके उन्हें अपना पति तक बना लिया था। एक मीडिया इंटरव्यू में सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा था कि उन्होंने राजेश खन्ना के जैसी लोकप्रियता किसी और स्टार की आज तक नहीं देखी है। चाहें अमिताभ बच्चन हो, सलमान हो , शाहरुख हो या आमिर कोई भी वहां तक नहीं पहुंचा है।

rajesh

जब डिंपल ने दिल में दी दस्तक

जिसे जमाना पाना चाहता था उसके दिल में कोई और ही बसता था। जी हां 32 साल की उम्र में 17 साल की डिंपल से प्यार कर बैठे थे राजेश खन्ना। दोनों ने शादी भी की, जिसके बाद उनकी दो प्यारी बेटियां ट्विंकल और रिंकी हुईं थी। लेकिन इनके रिश्ते को भी नजर लगते देर नहीं लगी। टीना मुनीम और राजेश खन्ना की अफेयर की खबरों ने उनके बसे बसाए घर को तोड़ दिया था। साल 1982 था जब डिंपल और राजेश हमेशा के लिए अलग हो गए थे।

End of Article