शाहरुख और आमिर से लेकर शिल्‍पा शेट्टी तक, प्रियंका चोपड़ा से पहले ये सेलेब्स सरोगेसी से बने पेरेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 06:41 AM IST

बॉलीवुड में सरोगेसी से बच्‍चे को जन्‍म देने का चलन काफी पुराना है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हों,  प्रियंका से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेट्स बन चुके हैं।

शाहरुख और आमिर से लेकर शिल्‍पा शेट्टी तक, प्रियंका चोपड़ा से पहले ये सेलेब्स सरोगेसी से बने पेरेंट्स

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के घर नन्‍हा मेहमान आया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। काफी समय से इंटरव्‍यूज में प्रियंका से ये बात पूछी जा रही थी कि वे कब मां बनने वाली हैं। हालांकि, दोनों ने ये नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेम पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'हमें ये कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब सरोगेसी के जरिए पेरेंट बना हो,  प्रियंका से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेट्स बन चुके हैं। बॉलीवुड में सरोगेसी से बच्‍चे को जन्‍म देने का चलन काफी पुराना है। जानें कौन कौन से सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने। 

शिल्‍पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बनीं और उनके घर बेटी आई जिसका नाम रखा समीशा शेट्टी कुंद्रा। शिल्‍पा ने बेटी को सरोगेसी के जरिए जन्‍म दिया था। पहले शिल्पा साल 2012 में मां बनी थीं और उन्होंने बेटे वियान राज कुंद्रा को जन्म दिया था। 

शाहरुख खान

शाहरुख खान के बेटे अबराम का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था। शाहरुख के घर मई 2013 को तीसरी संतान आई जिसका नाम अबराम रखा। अबराम से पहले शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के दो बच्चे थे, एक बेटा आर्यन खान और बेटी सुहाना खान। 

आमिर खान

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव भी सरोगेसी से पेरेंट्स बने। उनके घर दिसंबर 2011 में बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था। मालूम हो कि इससे पहले आमिर के और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के दो बच्चे थे, एक बेटी ईरा खान और बेटा जुनैद।

सोहेल खान

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान के दो बेटे निरवान और योहान हैं। उनके छोटे बेटे योहान का जन्म साल 2011 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। 

करण जौहर

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर 6 मार्च 2018 को सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। सरोगेसी से करण के घर एक बेटी रूही और बेटे यश का जन्म हुआ।

एकता कपूर

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर साल 2019 में मां बनीं और उनके घर बेटे रवि का जन्म हुआ। एकता सरोगेसी के जरिए ही मां बनीं थीं और 27 जनवरी, 2019 को उनके बेटे का जन्म हुआ। मालूम हो कि वो सिंगल मदर हैं, उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 

सनी लियोनी

एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने जुलाई 2017 में महाराष्ट्र के गांव लातूर से एक बच्ची निशा कौर वेबर को गोद लिया था। इसके बाद मार्च 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने और उनके घर दो जुड़वां बेटों अशर और नोह वेबर का जन्म हुआ। 

तुषार कपूर 

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे और उनके घर बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। तुषार सिंगल पेरेंट हैं यानी उन्होंने शादी नहीं की है। 

लीजा रे/कृष्णा अभिषेक

एक्ट्रेस लीजा रे दो प्यारी बेटियों सूफी और सोलील की मां हैं जिनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। मालूम हो कि लीजा कैंसर सर्वाइवर हैं। मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बेटों कृषांग और रयान के पेरेंट्स बने। 

End of Article