जालीदार ड्रेस की वजह से ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, कैमरे के सामने शर्म से हो गईं पानी-पानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 09:22 AM IST

प्रियंका चोपड़ा एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं जहां उन्‍होंने ब्लैक बॉडीकॉन स्टाइल ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस ने कैमरे के सामने उन्‍हें धोखा दे द‍िया और वह ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हो गईं।

जालीदार ड्रेस की वजह से ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, कैमरे के सामने शर्म से हो गईं पानी-पानी

बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्‍लोबल आइकॉन बन चुकीं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने एक इंटरव्‍यू को लेकर चर्चा में हैं। इस इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पति निक जोनस संग फैमिली प्‍लानिंग को लेकर बात की है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हुईं नजर आ रही हैं। कैमरे के सामने सरेआम ड्रेस की वजह से प्रियंका शर्मिंदा हो जाती हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं जहां उन्‍होंने ब्लैक बॉडीकॉन स्टाइल ड्रेस पहनी है, जिसमें एक साइड से हाई कट्स हैं। इस आउटफ‍िट में शिमरी नेट लगा हुआ है और इसमें प्रियंका का अंदाज काफी हॉट नजर आ रहा है। प्रियंका ने अपनी इस ड्रेस की वजह से वार्डरोब मालफंक्शन का सामना किया जिसकी वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई।  

प्रियंका चोपड़ा वैसे तो इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं और पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ उन्‍होंने अपनी इस बोल्ड ड्रेस को कैरी किया था लेकिन कैमरे के सामने पोज देते वक्‍त उनके हाथ ऊप्‍स मूमेंट हो गया। प्रियंका ने अपने हाथों से रिवीलिंग पार्ट को छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। तस्वीर देखने के बाद लोग प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। 

कुछ समय पहले देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देख उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं। प्रियंका कई बार ऐसे ही बोल्‍ड लुक में नजर आ चुकी हैं और कई बार अपने लुक के चलते ट्रोल भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके वह फैशन के नए प्रयोग करने से पीछे नहीं रहती हैं। 

End of Article