बॉलीवुड की देसी क्वीन इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हार्पर बाजार, सिंगापुर एडिशन के कवर फोटो के लिए अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-हार्पर बाजार सिंगापुर, मार्च 2020। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान वो बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो अलग अलग लुक में हॉट पोज देती दिखाई दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों प्रियंका मुंबई आई थी। एक्ट्रेस भारत रैंप वॉक के लिए आई थी। लंबे वक्त बाद ब्लैक आउटफिट में प्रियंका रैंप वॉक करती दिखाई दी। इस शो में प्रियंका एक शो स्टॉपर बनकर आईं थीं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ लॉस ऐंजेलिस में ही रह रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस काम को लेकर भारत आती-जाती रहती हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड की पार्टी में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।
फिल्मों की बात करें एक्ट्रेस आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थी। इस फिल्म में वो फरहान अख्तर के अपोजिट नजर आईं थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी।