Priyanka Chopra Bikini Photos: 5 बार जब प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में दिखाई हॉटनेस, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2020, 08:39 PM IST

Priyanka Chopra Bikini Pics: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब ह‍िंदी स‍िनेमा में कम ही नजर आ रही हैं लेकिन उनकी ब‍िक‍िनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता गजब की है।

Priyanka Chopra Bikini Photos: 5 बार जब प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में दिखाई हॉटनेस, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

Priyanka Chopra Bikini Pics: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब ह‍िंदी स‍िनेमा में कम ही नजर आ रही हैं। आखिरी बार वह निर्देशक सोनाली बोस की फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स और एक वेबसीरीज में नजर आएंगी। इन दिनों वह अपनी बायोग्राफी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्‍होंने इसे पूरा किया है और यह प्रकाशन में चली गई है। वहीं दूसरी तरफ उनकी ब‍िक‍िनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। अपनी बेहतरीन एक्‍ट‍िंग और बोल्‍ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली जब प्र‍ियंका चोपड़ा वैसे तो हर लुक में शानदार लगती हैं लेकिन उन्‍होंने अपने बिकिनी लुक्‍स से कई बार फैंस का द‍िल जीता है।



हाल ही में प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपनी सगाई की दूसरी सालगिरह मनाई है। 18 अगस्‍त साल 2018 में प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से सगाई की थी। निक प्रियंका से उम्र में 11 साल छोटे हैं। सगाई के बाद दिसंबर में दोनों ने एक दूसरे को हमसफर चुन लिया था। जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों की शादी की रस्‍में पूरी हुई थीं। शादी के बाद से ही प्रियंका ज्‍यादातर वक्‍त अमेरिका में बिताती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। द व्हाइट टाइगर में पहली बार प्रियंका और राजकुमार साथ काम करने वाले हैं। 'द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका ने फरहान अख्‍तर के साथ काम किया था। फिल्म में जायरा वसीम ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर छाप नहीं छोड़ पाई थी।

End of Article