Poonam Pandey Detained: न्यूड वीडियो मामले में पूनम पांडे की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2020, 05:31 PM IST

Poonam Pandey Detained: विवादित मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यूड वीडियो शूट के बाद पूनम पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Poonam Pandey Detained: न्यूड वीडियो मामले में पूनम पांडे की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई. सोशल मीडिया पर बोल्ड वीडियो के कारण विवादों में रहने वालीं एक्ट्रेस पूनम की मुश्किलें बढ़ गई है। साउथ गोवा पुलिस ने पूनम पांडे को न्यूड वीडियो शूट के मामले में हिरासत में ले लिए है। 

गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूनम पांडे ने ये वीडियो नॉर्थ गोवा में शूट किया था। यहीं से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने शिकायत में कहा है कि ये वीडियो चपोली डैम कैनाकोना में शूट किया गया है, जो एक प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसके अलावा पूनम ने गोवा की छवि को भी खराब किया है।

पति पर लगाया था आरोप
पूनम पांडे ने इससे पहले अपने पति के खिलाफ शोषण का आरोप लगाया था। शादी के तुरंत बाद पूनम ने पति सैम बॉम्‍बे के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। 

गोवा पुल‍िस ने शिकायत के बाद पूनम पांडे के पति को अरेस्‍ट कर लिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। इसके बाद पूनम ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। 

लॉकडाउन का किया था उल्‍लंघन 
पूनम पांडे ने कोरोना काल में लॉकडाउन नियमों का उल्‍लंघन किया था। पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया था। मरीन ड्राइव थाना पुलिस ने उन्‍हें अरेस्ट किया था। पूनम पांडे के साथ पुलिस ने एक और शख्स को भी शिकंजे में लिया था। 

आपको बता दें कि पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं।  उन्होनें इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा कर दिया था। 
पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में नशा फिल्म से उन्होनें डेब्यू किया था।
 

End of Article