Sherdil: शेरदिल से डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की वाइफ मृदुला त्रिपाठी, जानिए कैसा होगा फिल्म में रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 12:56 PM IST

Pankaj Tripathi wife in The Pilibhit Saga: पंकज त्रिपाठी की वाइफ मृदुला त्रिपाठी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मृदुला फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा में नजर आएंगी। जानिए क्या बोले पंकज त्रिपाठी...

Sherdil: शेरदिल से डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की वाइफ मृदुला त्रिपाठी, जानिए कैसा होगा फिल्म में रोल

Pankaj Tripathi wife Mridul Tripathi. पंकज त्रिपाठी फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी वाइफ मृदुला त्रिपाठी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक मृदुला उनकी फिल्म शेरदिल में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 

पंकज त्रिपाठी की वाइफ मृदुला फिल्म में बंगाली महिला का रोल निभा रही हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने कहा, 'मेरी वाइफ मृदुला शेरदिल से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने फिल्म में एक सीन किया है। डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी का मेरी वाइफ से बंगाली कनेक्शन हैं और उन्होंने ही मृदुला को सेट पर बुलाया। डायरेक्टर ने उन्हें एक सीन देने का भी वादा किया है। उन्होंने तुरंत हां कह दी क्योंकि फिल्म में उन्हें एक सुंदर बंगाली साड़ी पहनने का मौका मिला है। ये एक आसान ऑफर था। उन्हें फिल्म के लिए फीस भी नहीं दी गई है।'

बॉलीवुड में काम नहीं करेगी बेटी
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने अबू धाबी में हुए आईफा अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया था। बेटी पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी बेटी की एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। बकौल एक्टर, 'अभी उसका बॉलीवुड में काम करने का कोई प्लान नहीं है। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही है। हालांकि, भविष्य का पता नहीं, देखते हैं आने वाले वक्त में क्या होता है। अभी के लिए वह पढ़ाई करना चाहती और उसकी स्पोर्ट्स में दिलचस्पी है। वह बेहतरीन लेखक है। इसके अलावा वह अपनी क्लास में टॉप करती हैं। वह बहुत ज्यादा किताबें भी पढ़ती हैं।'


शेरदिल: द पीलीभीत सागा 24 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा नीरज काबी और सयानी गुप्ता अहम रोल में नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी इसके अलावा मिर्जापुर के तीसरे सीजन और फुकरे के तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं। 

End of Article