ओटीटी पर फिर छाएगा कालीन भैया का जादू, इस दिन से पंकज त्रिपाठी शुरू करेंगे मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 07:04 PM IST

Pankaj Tripathi Soon To Shoot For Mirzapur Season 3: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी अब जल्द ही मिर्जापुर सीजन 3 के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं। एक्टर ने बताया कि एक बार फिर वह कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं।

ओटीटी पर फिर छाएगा कालीन भैया का जादू, इस दिन से पंकज त्रिपाठी शुरू करेंगे मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग 

Pankaj Tripathi On Mirzapur Season 3: दर्शक लंबे समय से पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही तीसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं। दर्शकों को इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी का किरदार कालीन भैया बहुत पसंद आता है। जब यह वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई थी तब कालीन भैया के किरदार को बहुत पसंद किया गया था। मिर्जापुर के तीसरे सीजन पर बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि एक बार फिर वह कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ पंकज त्रिपाठी ने यह भी खुलासा किया कि वह कबसे इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर के तीसरे सीजन पर बात करते हुए यह कहा कि 'मुझे पता है कि इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा है। मैं कल कॉस्टयूम ट्रेल करने वाला हूं और एक हफ्ते के अंदर तीसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू करूंगा। मैं अभी पूरी स्क्रिप्ट सुनने वाला हूं, एक बार फिर कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए उत्सुक हूं।' इसके आगे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि 'यह शो और कालीन भैया का किरदार निभाने में बहुत मजा आता है। असल जिंदगी में मेरे पास कोई ताकत नहीं है इसीलिए मैं कालीन भैया के जरिए ताकत का अनुभव करता हूं। सबके अंदर जो ताकत की भूख है वह मिर्जापुर से तृप्त होती है।' 

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर के पिछले दो सीजन को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। दर्शक मिर्जापुर के तीसरे सीजन की कहानी जाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मिर्जापुर का दूसरा सीजन भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक था। 

End of Article