OTT Release this week: महारानी 2 से लेकर दिल्ली क्राइम सीजन 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये वेबसीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 02:13 PM IST

OTT Release this week 23 August to 26 August: इस सप्ताह सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर रिलीज होने वाली है तो दूसरी तरफ ओटीटी पर भी मनोरंजन का भरपूर इंतजार हो गया है।

OTT Release this week: महारानी 2 से लेकर दिल्ली क्राइम सीजन 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये वेबसीरीज

OTT Release this week 23 August to 26 August: इस सप्ताह सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर भी मनोरंजन का भरपूर इंतजार हो गया है। जो दर्शक घर बैठे फिल्मों और शोज का आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए इस सप्ताह कई सारी नई सीरीज आने वाली हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी वेब सीरीज और फिल्म रिलीज होगी। 

Criminal Justice 3 Release Date

बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्रिमिनल जस्टिस का ये नया सीजन 'अधूरा सच है' की टैगलाइन के साथ आया है जिसमें पंकज त्रिपाठी बतौर वकील माधव मिश्रा के रोल में नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी के अलावा इस शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी अहम रोल निभाने वाले हैं। शोले फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी के बेटे रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, हॉटस्टार स्पेशल्स 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' 26 अगस्त 2022 से स्ट्रीम होगा। यह शो डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रसारित होगा जिसे बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है। 

Delhi crime season 2

शेफाली शाह की पॉपुलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन 26 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इस सीजन में भी शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में नजर आने वाली है। इस सीजन में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम इस बार सीरियल किलर की तलाश में हैं। रसिका दुग्गल इस सीजन भी नीति सिंह के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा राजेश तेलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के रोल में नजर आएंगे। दिल्ली क्राइम का पहला सीजन दिल्ली गैंगरेप केस पर आधारित था। 

Maharani Season 2

बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी का नया सीजन जल्द आने वाला है। हुमा कुरैशी और सोहम शाह के अलावा, महारानी में अमित सियाल, इनामुलहक, विनीत कुमार, मोहम्मद आशिक हुसैन, कनी कुसरुति और तनु विद्यार्थी भी हैं। यह जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 फेम सुभाष कपूर द्वारा बनाया गई है, जबकि करण शर्मा ने अधिकांश एपिसोड का निर्देशन किया है। नया सीजन सोनी लिव पर 25 अगस्त से देखा जा सकेगा।  

End of Article