Nusrat Jahan का शॉकिंग बयान- 'शादी नहीं मान्य तो तलाक कैसा?' पति Nikhil Jain से बहुत पहले हुईं अलग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2021, 03:31 PM IST

Nusrat Jahan issue statement On marriage: नुसरत जहां ने अपने बयान में कहा - 'कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है।'

Nusrat Jahan का शॉकिंग बयान- 'शादी नहीं मान्य तो तलाक कैसा?' पति Nikhil Jain से बहुत पहले हुईं अलग

नुसरत जहां प्रेग्नेंट होने की वजह से चर्चा में हैं। बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री, TMC सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी नुसरत जहां को लेकर खबर है कि वो छह महीने की प्रेग्‍नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। लेकिन उनके पति निखिल जैन का कहना है कि वो दोनों छह महीने से साथ नहीं हैं। अब नुसरत जहां का शॉकिंग स्टेटमेंट सामने आया है कि निखिल जैन संग उनकी शादी मान्य नहीं है। तो ये बेबी उनका कैसे हो सकता है? 

नुसरत जहां ने अपने एक में कहा है, 'एक विदेशी जमीन पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार ये शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट लॉ अनुसार, यह विवाह नहीं बल्कि रिलेशनशिप या लिव-इन है।'

'मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी'- नुसरत जहां 
एक्‍ट्रेस नुसरत जहां ने अपने इसी बयान में कहा है, 'कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। बहुत पहले ही हम अलग हो गए थे लेकिन मैंने इस पर बात नहीं की। क्‍योंकि मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। कानून की नजर में तो यह शादी बिल्‍कुल भी नहीं है।'


आपको बता दें, नुसरत जहां ने बीते साल 19 जून, 2019 को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। यह शादी तुर्की के शहर इंस्तानबुल में दो तरह के रीति रिवाजों के साथ पूरी हुई थी। पहले उन्‍होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फ‍िर क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक दूसरे को हमसफर चुना। शादी के डेढ़ महीने बाद नुसरत और निखिल हनीमून मनाने गए थे।

End of Article