Neha Dhupia Faced Sexism: सेक्सिज्म पर नेहा धूपिया का खुलासा, बोलीं- भूख कितनी भी लगे पहले हीरो खाना खाता था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2020, 09:22 AM IST

Neha Dhupia On Sexism: नेहा धूपिया ने हाल ही लिंगवाद को लेकर खुलासा किया है। नेहा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में मेल स्टार्स को शूटिंग सेट पर स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था...

Neha Dhupia Faced Sexism: सेक्सिज्म पर नेहा धूपिया का खुलासा, बोलीं- भूख कितनी भी लगे पहले हीरो खाना खाता था
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सेक्सिज्म को लेकर बात की है। नेहा ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मेल स्टार्स को शूटिंग सेट पर स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था। जी हां, नेहा धूपिया ने लिंगवाद को लेकर ये खुलासा अपने एक्सपीरियंस से किया है जिसका उन्होंने वहां सामना किया।  
नेहा धूपिया ने अपने इंटरव्यू में एक घटना का जिक्र करते हुए ये बात की। नेहा ने बताया कि काफी लंबे समय पहले उन्होंने एक साउथ फिल्म की थी। जिसकी शूटिंग पर हमेशा हीरो को पहले खाना खिलाने की परंपरा पर जोर देते थे। नेहा धूपिया ने बताया कि अगर उन्होंने कहा कि बहुत भूख लगी है तो भी वो कहेंगे कि पुरुष अभिनेता पहले प्लेट उठाएंगे। कभी ऐसे अजीब चलन का नेहा ने सामना किया था। 


नेहा धूपिया ने इसी इंटरव्यू में बताया कि हालांकि ऐसी चीजें अब नहीं होती हैं, लेकिन जब उनके साथ ऐसा हुआ तो वो बहुत हंसी थीं। इस घटना से नेहा ज्यादा परेशान नहीं हुई थीं।


नेहा धूपिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1994 में एक मलयालम फिल्म से मनोरंजन उद्योग में अपना करियर शुरू किया था। तभी से नेहा लगातार फिल्में करती आ रही हैं। नेहा को आखिरी बार काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में देखा गया था। वो अपना खुद का रियलिटी शो बीएफएफ विद वोग भी होस्ट करती हैं।
 

End of Article