Nayanthara Vignesh Wedding: एक दूजे के हुए नयनतारा और विग्नेश, शादी में शामिल हुए शाहरुख खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 02:53 PM IST

Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक नयनतारा अपने मंगेतर विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

Nayanthara Vignesh Wedding: एक दूजे के हुए नयनतारा और विग्नेश, शादी में शामिल हुए शाहरुख खान

Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक नयनतारा अपने मंगेतर विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। महाबलीपुरम के शेरेटन ग्रैंड में दोनों एक दूजे को अपना हमसफर चुना। दूल्हा और दुल्हन की पहली फोटो भी सामने आ चुकी है।  इस शादी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी न्यौता दिया गया था। वहीं 'जवान' के डायरेक्टर एटली संग शाहरुख खान इस शादी में शामिल भी हुए। एटली ने शाहरुख की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा भी की है।  

इस शादी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम स्टालिन, सुपरस्टार रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को निमंत्रण दिया गया था। शादी के लिए नयनतारा और विग्नेश शिवन ने महाबलीपुरम में एक लग्जरी रिजॉर्ट के सभी 129 कमरे बुक किए गए हैं। बता दें कि नोडिगल, कोलाइथुरकालम, जय सिम्हा, और कोको जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं नयनतारा अपने मंगेतर विग्नेश शिवन दोनों पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

जोड़े को मिला रजनीकांत का आशीर्वाद

विग्नेश शिवन ने सुबह लगभग 10.24 बजे अभिनेत्री नयनतारा के गले में पवित्र 'थाली' बांध दी। शादी के लिए इकट्ठा हुए मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े पर अपना आशीर्वाद बरसाया। सुपरस्टार रजनीकांत ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। विजय सेतुपति, निर्देशक मणिरत्नम, अभिनेता सूर्या, कार्थी और ज्योतिका कुछ हाई प्रोफाइल अतिथि थे जो इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मौजूद अन्य लोकप्रिय हस्तियों में निर्देशक मोहन राजा, शिवा, के एस रवि कुमार, एटली और अभिनेता सरथ कुमार और राधिका, एसजे सूर्या और संगीत निर्देशक अनिरुद्ध शामिल थे।
 

कौन हैं विग्नेश शिवन

विग्नेश शिवन एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, राइटर और एक्टर हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल फिल्म नानुम राउडी धान के सेट पर हुई थी। विग्नेश इस फिल्म के डायरेक्टर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल बैठे। साल 2016 में दोनों ने एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने सगाई की पुष्टि की थी। 

End of Article