Raktanchal 2 Trailer & Release: रिलीज हुआ रक्तांचल 2 का जबरदस्त ट्रेलर, इस दिन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 10:59 AM IST

Raktanchal Season 2 Trailer Release date Out:  एम एक्स प्लेयर ने अपनी सबसे रोमांचक सीरीज में से एक रक्तांचल के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसी के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है।

Raktanchal 2 Trailer & Release: रिलीज हुआ रक्तांचल 2 का जबरदस्त ट्रेलर, इस दिन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी सीरीज

Raktanchal Season 2 Trailer Release date Out:  एम एक्स प्लेयर ने अपनी सबसे रोमांचक सीरीज में से एक रक्तांचल के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है।  इस सीरीज का पहला सीजन आया था तभी से फैंस दूसरे सीजन की मांग कर रहे थे। अब मेकर्स ने फैंस की मांग पूरी कर दी है और फाइनली रक्तांचल के दूसरे सीजन की घोषणा के साथ ट्रेलर भी जारी कर दिया है। 2 मिनट 13 सेकंड का ये ट्रेलर जबरदस्त है और खासबात ये है कि 14 हजार दर्शकों ने इसे लाइक किया है और किसी ने भी इसे नापसंद नहीं किया है। एक फरवरी को जारी ट्रेलर को अब तक तीन लाख व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर के साथ मेकर्स ने लिखा है- इस बार खेल रणनीति का नहीं, राजनीति की ताकत का है। 

रक्तांचल 2 की कहानी निकितिन धीर के किरदार वसीम खान और क्रांति प्रकाश झा के विजय सिंह पर आधारित होगी। पूर्वांचल का माफिया वसीम अवैध असलहे का किरदार करता है। वहीं आईएएस बनने की चाहत रखने वाला विजय सिंह वसीम से अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहता था। दूसरे सीजन में सियासी जंग देखने को मिलेगी। इसकी कहानी सर्वेश उपाध्याय ने लिखी है जबिक निर्देशन रीतम श्रीवास्तव ने किया।

रक्तांचल सीरीज में क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह सीरीज पूर्वांचल की राजनीति में तूफान लाएगा। 'रक्तांचल 2' अपने चार मुख्य पात्रों - करण पटेल, आशीष विद्यार्थी, क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और माही गिल के इशारे पर बदला, छल और सत्ता के खेल की पृष्ठभूमि में 9-एपिसोडि का राजनीतिक नाटक है। 

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज 'रक्तांचल 2' 90 के दशक की शुरूआत की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जब यूपी की राजनीति की पूरी गतिशीलता से बदलने वाली थी। अपनी यात्रा पर टिप्पणी करते हुए, निकितिन कहते हैं कि वसीम की भूमिका निभाना हमेशा कठिन रहा है। यह चरित्र बहुत जटिल है।

दूसरे सीजन की रिलीज डेट घोषित की जा चुकी है। 11 फरवरी से, इस हाई ऑक्टेन नैरेटिव सीरीज के सभी एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होंगे। सीरीज में सौंदर्या शर्मा, आशीष विद्यार्थी, दयाशंकर पांडेय, चितरंजन त्रिपाठी और रोंजिनी चक्रवर्ती अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसकी कहानी 80 के दशक की है जब पूर्वांचल यूपी का सियासी केंद्र था। इस सीरीज में कई दृश्य सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं।

End of Article