Facts: इस फिल्म में दिखाया गया सबसे भयानक रेप सीन, 11 मिनट के सीन में दरिंदगी और हैवानियत की हद हुई पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 08:23 AM IST

हॉलीवुड फ‍िल्‍म इर्रिवर्सेबल (Irreversible) में बलात्‍कार का सीन फ‍िल्‍माया गया जिसमें दरिंदगी और वहशीपन की सारी सीमाएं लांघी गई।

Facts: इस फिल्म में दिखाया गया सबसे भयानक रेप सीन, 11 मिनट के सीन में दरिंदगी और हैवानियत की हद हुई पार

Most Horrifying Rape Scene in Irreversible Movie: फिल्में समाज का आइना हैं और इसमें कोई शक नहीं कि जो समाज में हो रहा है वो पर्दे पर देखने को मिलता है। कई बार ऐसा भी होता है कि पर्दे पर कल्‍पना होती है और यह कल्‍पना वास्‍तविकता में सामने आने लगती है। एक समय पर 80 और 90 के दशक में हिंदी फ‍िल्‍मों में रेप सीन होना आम बात थी लेकिन उसके बाद दूसरे तरह के क्राइम पर कहानियां आने लगी। बॉलीवुड में ऐसी कई फ‍िल्‍में हैं जिनमें बोल्‍ड सीन्‍स की भरमार है। कई फ‍िल्‍मों में तो इतने बोल्‍ड सीन फ‍िल्‍माए गए कि सेंसर बोर्ड को कैंची चलानी पड़ी। 

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी फ‍िल्‍म के बारे में जिसमें जिसमें रेप सीन फ‍िल्‍माते वक्‍त दरिंदगी की हद पार की गई। इस सीन को शूट होने के बाद जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। ऐसे दरिंदगी वाले रेप सीन की कहानी केवल हमने और अपने समाचारों में ही सुनी है। 

हॉलीवुड फ‍िल्‍म इर्रिवर्सेबल (Irreversible) में बलात्‍कार का सीन फ‍िल्‍माया गया जिसमें दरिंदगी और वहशीपन की सारी सीमाएं लांघी गई। हॉलीवुड की इस फिल्म में 11 मिनट लंबा ये रेप सीन अभी तक का सबसे भयानक रेप सीन है। यह सीन इतना रियल लगता है कि महसूस नहीं होता कि फ‍िल्‍म है। देखने वालों को लगता है कि जैसे किसी रेप की वीडियो क्लिप हो। 

इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक लड़की रात के समय एक सब वे से गुजरती है और यह रास्‍ता पूरी तरह खाली है। तभी वह एक दरिंदे के चंगुल में फंस जाती है और दरिंदा सब वे पर ही उसका रेप करता है। वह गुहार लगाती है लेकिन कोई नहीं आता। दरिंदा उसके साथ दरिंदगी करता रहता है। इस फिल्म में रेप पीड़िता की भूमिका मोनिका बेलुची (Monica Bellucci) ने निभाई।

आपको बता दें कि इस रेप सीन के चलते फ‍िल्‍म को बैन कर द‍िया गया था। बाद में जब मेकर्स ने सीन को बहुत ज्यादा ट्रिम किया तो ये रिलीज हो सकी। यह फ‍िल्‍म साल 2002 में आई थी। ये रेप सीन फ‍िल्‍म में तो छोटा कर दिया गया लेकिन यूट्यूब पर यह उपलब्‍ध है। 

End of Article