56 की उम्र में नाक में बाली पहने नजर आए मिलिंद सोमन, साल के सबसे बड़े पार्टी सॉन्ग में अभिनेता के लुक ने उड़ाए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 05:02 PM IST

Milind Soman Look In Shringaar Song: हाल ही में जानी-मानी सिंगर्स आस्था गिल और अकासा सिंह का नया गाना श्रृंगार रिलीज हुआ है। इस गाने में रफ्तार ने बेहतरीन रैप गाया है लेकिन सबकी नजरें 56 साल के मिलिंद सोमन पर टिक गईं।

56 की उम्र में नाक में बाली पहने नजर आए मिलिंद सोमन, साल के सबसे बड़े पार्टी सॉन्ग में अभिनेता के लुक ने उड़ाए होश
Photo Credit: Instagram

Milind Soman Look In Aastha Gill, Akasa Singh And Raftaar Song Shringaar: नागिन गाने की सिंगर्स आस्था गिल और अकासा सिंह ने एक बार फिर लोगों को अपने नए पार्टी सॉन्ग की वजह से थिरकने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री की इन दो बेहतरीन गायिकाओं का गाना श्रृंगार रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जैसे ही आस्था गिल और अकासा सिंह का यह गाना रिलीज हुआ वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नागिन गाने के बाद इन दोनों सिंगर्स ने अब इस गाने से लोगों का दिल जीत लिया है। लेकिन इन दोनों के साथ इस गाने में मिलिंद सोमन भी नजर आए जिनके लुक ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

56 की उम्र में नाक में बाली पहने नजर आए मिलिंद सोमन

आस्था गिल और अकासा सिंह का नया गाना श्रृंगार रिलीज हुआ है जिसमें मिलिंद सोमन को भी देखा जा सकता है। मिलिंद सोमन इस गाने में बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में यह देखा गया कि मिलिंद सोमन कुम्हार की तरह घड़े बनाते हुए नजर आए। लेकिन उनके लुक ने इस गाने पर चार चांद लगा दिया। धोती के साथ मिलिंद सोमन को नाक में बाली पहने हुए देखा गया। मिलिंद सोमन का यह लुक देखने के बाद लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिर 56 की उम्र में भी मिलिंद इतने फिट और हॉट कैसे नजर आ सकते हैं।

रफ्तार का रैप भी काबिले तारीफ

आस्था गिल और अकासा सिंह ने अपने गाने से लोगों का दिल तो जीत लिया लेकिन इस गाने को रफ्तार के बेहतरीन रैप ने साल के सबसे बड़े पार्टी एंथम में से एक भी बना दिया। लोगों को रफ्तार का रैप इतना पसंद आया कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'रफ्तार भारत के बेस्ट रैपर हैं, मुझे रफ्तार सर से प्यार है।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'यह सॉन्ग बहुत ही यूनिक है, इस गाने के सभी गायक बहुत टैलेंटेड हैं और रफ्तार भाई का रैप तो असाधारण है। मुझे इस गाने से प्यार हो गया।'

End of Article