मनोज बाजपेयी ने KRK के खिलाफ खोला मोर्चा, इंदौर कोर्ट में दर्ज कराई मानहानि की शिकायत, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2021, 07:48 AM IST

मशहूर एक्‍टर मनोज बाजपेयी ने कथित तौर पर किए अपमानजनक ट्वीट को लेकर मंगलवार को इंदौर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

मनोज बाजपेयी ने KRK के खिलाफ खोला मोर्चा, इंदौर कोर्ट में दर्ज कराई मानहानि की शिकायत, जानें पूरा मामला

Manoj Bajpayee defamation complaint against krk in Indore Court: मशहूर एक्‍टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने उनके बारे में कथित तौर पर किए अपमानजनक ट्वीट को लेकर मंगलवार को इंदौर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। बाजपेयी के स्थानीय वकील परेश एस. जोशी ने यह जानकारी दी।

एडवोकेट परेश एस. जोशी ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की ओर से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) के सामने केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज की गई और इसमें केआरके के खिलाफ IPC की धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की अपील की गई।

एडवोकेट परेश एस. जोशी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था जिससे 52 वर्षीय अभिनेता की इंदौर के प्रशंसकों के बीच छवि धूमिल हुई। 

जोशी ने बताया कि बाजपेयी इस शिकायत के सिलसिले में इंदौर की अदालत के सामने मंगलवार को उपस्थित हुए और अपना बयान दर्ज कराय। इस मामले पर अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पहले भी कई फिल्मी हस्तियों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर चुके हैं और कानूनी कार्रवाई भी झेल रहे हैं। अब मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की है।

End of Article