Arjun Kapoor Dated Arpita Khan: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और दोनों बी टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर वेकेशंस पर जाते हैं और साथ समय बिताते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाइका से पहले अर्जुन कपूर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं?
दो साल तक चला था रिश्ता
अर्जुन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। दोनों का रिश्ता करीब दो साल तक चला था लेकिन इसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। साल 2014 में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थीं और वो इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। मालूम हो कि अर्जुन ने जब अर्पिता को डेट किया तब उनकी उम्र केवल 18 साल थी। अर्जुन ने इस इंटरव्यू में बताया था, 'मैं उस वक्त 18 साल का था और सलमान भाई के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम कर रहा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा और अर्पिता का रिश्ता शुरू हुआ था। मैं सलमान भाई से बहुत डरता था। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया क्योंकि मैं चाहता था कि उनको यह बात पहले मुझसे पता चले।' इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए बताया कि वो दोनों में से हमेशा उनका (अर्जुन का) साथ देते थे।

मलाइका अरोड़ा संग है रिश्ता
अर्पिता खान को दो साल तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। अब पिछले कुछ सालों से अर्जुन मलाइका को डेट कर रहे हैं। मालूम हो कि मलाइका सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं। मलाइका का एक 20 साल का बेटा अरहान खान भी है। बता दें कि मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। शादी के करीब 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं।
रिश्ते को लेकर होते हैं ट्रोल
मालूम हो कि मलाइका और अर्जुन की उम्र में काफी अंतर है जिसके चलते उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। हालांकि मलाइका का कहना है कि उनकी उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में मलाइका ने कहा था कि वो दोनों अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं और रोज साथ रोमांस करते है। मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।

