Chanakya Movie: डिब्‍बाबंद नहीं हुई है अजय देवगन की 'चाणक्‍य', मनोज मुंतशिर बोले- जल्‍द शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2021, 06:45 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फ‍िल्‍म चाणक्‍य एक बार फ‍िर चर्चा में हैं। फैंस को लग रहा था कि यह फ‍िल्‍म डिब्‍बाबंद हो गई है लेकिन गीतकार मनोज मुंतशिर ने अहम जानकारी साझा की है।

Chanakya Movie: डिब्‍बाबंद नहीं हुई है अजय देवगन की 'चाणक्‍य', मनोज मुंतशिर बोले- जल्‍द शुरू होगी शूटिंग

Ajay Devgn Chanakya: बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फ‍िल्‍म चाणक्‍य एक बार फ‍िर चर्चा में हैं। फैंस को लग रहा था कि यह फ‍िल्‍म डिब्‍बाबंद हो गई है लेकिन गीतकार मनोज मुंतशिर ने अहम जानकारी साझा की है। साल 2018 में इस फ‍िल्‍म की घोषणा की गई थी। नीरज पांडे के न‍िर्देशन में बनने वाली इस फ‍िल्‍म के बारे में खुद अजय देवगन ने ट्वीट किया था। लेकिन उसके बाद फ‍िल्‍म पर काम नहीं हुआ। 

अब ताजा जानकारी के अनुसार जल्‍द इस फ‍िल्‍म पर काम शुरू होने जा रहा है। मिड डे वेबसाइट से बातचीत में गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि अजय देवगन स्टारर चाणक्य की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। ये फिल्म कोरोना के चलते देरी का शिकार हुई है। संभवत फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फ‍िल्‍म कब र‍िलीज होगी और अजय देवगन के अलावा बाकी क‍िरदारों को कौन कौन न‍िभाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो फ‍िल्‍म की कास्‍ट‍िंग का काम जारी है।

इस फ‍िल्‍म में चाणक्य में अजय देगवन बाल्ड लुक में नजर आ सकते हैं। भारत के इतिहास में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखने वाले आचार्य चाणक्य ने विदेशी शासक सिकंदर के आक्रमण से भारत की रक्षा की थी। चाणक्‍य ही थे ज‍िन्‍होंने एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया था। चाणक्य के काल में पाटलीपुत्र मगध की राजधानी था। इस महान व्‍यक्‍त‍ित्‍व के जीवन की गाथा अब पर्दे पर नजर आएगी। इस फ‍िल्‍म को नीरज पांडे डायरेक्‍ट करने वाले हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास इन द‍िनों कई फ‍िल्‍में हैं। वह भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, मेडे, थैंक गॉड, मैदान और गलवान घाटी पर बनने वाली फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। फुटबॉल के खेल पर आधारित फ‍िल्‍म मैदान 15 अक्‍टूबर 2021 को र‍िलीज होगी। 

End of Article