Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 1: रिलीज के पहले दिन आमिर खान की फिल्म की अच्छी कमाई, जानें कितना किया कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 07:21 AM IST

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानें पहले दिन कितनी रही फिल्म की कमाई।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 1: रिलीज के पहले दिन आमिर खान की फिल्म की अच्छी कमाई, जानें कितना किया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म रिलीज होने का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर रक्षाबंधन से हो रही है। 

पहले दिन इतनी रही फिल्म की कमाई

फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची है। रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक रही। फिल्म को लेकर माना जा रहा था कि इसकी ओपनिंग करीब 12 करोड़ रुपये रह सकती है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक (शुरुआती रुझान) फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में करीब 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। खबरों के मुताबिक फिल्म को दोपहर के बाद ज्यादा दर्शक मिले और यह डबल डिजिट में कमाई करने में सफल हुई। फिल्म दिल्ली और पंजाब में बेहतर कमाई कर रही है। 

दिल्ली में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

जहां फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीद के मुताबिक रही। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक । दिल्ली के एक मॉल में भीड़ ने आमिर की फिल्म का विरोध किया। बाद में पुलिस ने भीड़ को हटाया। मालूम हो कि आमिर खान के पुराने बयानों के लिए फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग हो रही है।

कैसी है फिल्म की कहानी

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह ने आमिर खान की मां का रोल प्ले किया है। वहीं साउथ स्टार नागा चैतन्य ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है।

End of Article