अमेरिका में चल रहा ब्लैक लाइव्स मैटर्स आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। बॉलीवुड हस्तियां भी अब इन प्रदर्शनकारियों के साथ एकजट होकर खड़ी हो गई हैं। हालांकि गोरा करने वाली क्रीम के विज्ञापन करने वालों के अब नस्लवाद के खिलाफ खड़े होने पर इन बॉलीवुड हस्तियों के कदम को पाखंड भी बताया जा रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने इस पूरे मामले पर अपनी ओर से सफाई दी है।
अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने कुछ टाइम पहले ही एक फेमस कॉस्मेटिक ब्रांड का ऑफर ठुकराया है। ये ऑफर वाइटनिंग क्रीम का समर्थन करने को लेकर था जिसे करने से कुब्रा ने साफ इनकार कर दिया था।
End of Article

