Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: राजस्‍‍थान के इस शाही रिसॉर्ट में सात फेरे लेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, शुरू हुईं तैयारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2021, 05:24 PM IST

Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे इसी साल शादी करेंगे। बताया जाता है कि समारोह का आयोजन राजस्‍थान के शाही रिसॉर्ट में होगा।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: राजस्‍‍थान के इस शाही रिसॉर्ट में सात फेरे लेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, शुरू हुईं तैयारियां
Photo Credit: Instagram

Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding preparations: बी-टाउन के हॉटेस्‍ट कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल 9 दिसंबर को राजस्थान के आलीशान रिसॉर्ट में सात फेरे लेंगे। समारोह के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। कटरीना कैफ जहां अबू जानी की मेहंदी लगवाएंगी। तो उनकी ड्रेस भी सब्‍यसाची और मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई होगी। 

katrina

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विक्‍की और कैटरीना सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में सात फेरे लेंगे। कैटरीना कैफ के एक करीबी सूत्र  का कहना है कि लवबर्ड्स की शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम क्रमश 7, 8 दिसंबर को होंगे। 

कैटरीना और विक्की को आशीर्वाद देने आने वाले सभी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। इस बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग में करीब 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्‍मीद है। 

vicky

बताया जाता है कि शादी के दिन दूल्‍हा दुल्‍हन मशहूर डिजाइन सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइनर ड्रेस में होंगे। तो वहीं कैटरीना अपनी संगीत सेरेमनी पर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट कैरी करेंगी। इसके अलावा वह अबू जानी की मेहंदी भी लगवाएंगी। 

End of Article