Kareena Kapoor Second Son Name: किताब में करीना कपूर का खुलासा, दूसरे बेटे का नाम Jehangir, शेयर की पहली फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2021, 07:30 PM IST

Kareena Kapoor Khan Second Baby Name: करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च कर दी है। इस किताब में उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। जानिए क्या है करीना के बेटे का नाम...

Kareena Kapoor Second Son Name: किताब में करीना कपूर का खुलासा, दूसरे बेटे का नाम Jehangir, शेयर की पहली फोटो

मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। करीना कपूर और सैफ के बेटे के नाम के कई कयास लगाए जा रहे थे। रणधीर कपूर ने कहा था कि सैफ और करीना के दूसरे बेटे का नाम जेह है। अब खुद करीना ने खुलासा किया कि उनके बेटे के नाम जहांगीर खान है। 

प्रेग्नेंसी पर आधारित करीना कपूर की किताब ‘Kareena Kapoor Khan's Pregnancy Bible: The Ultimate Manual for Moms-To-Be’ फैंस के लिए उपलब्ध हो गई है। इस किताब को उन्होंने अदिति शाह भीमज्यानी के साथ मिलकर लिखा है। किताब में उन्होंने प्रेग्नेंसी की हर स्टेज में और डिलीवरी के बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं इसके बारे में बताया है। करीना ने इसमें अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। 

आखिरी पन्ने पर किया खुलासा 
करीना कपूर ने शुरुआत के कुछ पन्नों में अपने बेटे का नाम जेह बताया है। किताब के आखिरी पन्नों में करीना ने अपनी प्रेग्रेंसी और डिलवरी के बाद की फोटोज शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में करीना कपूर ने अपने बेटे के नाम 'जहांगीर' लिखा है। यही नहीं, आखिरी पन्ने में करीना ने जहांगीर की पहली फोटो भी शेयर की है।     

Kareena Kapoor Khan's new book is a personal account of her pregnancy |  Filmfare.com

तैमूर के नाम पर हुआ था विवाद 
करीना कपूर के पहले बेटे तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ था। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि विवाद के बाद सैफ अली खान नाम बदलकर फैज रखने वाले थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो डिलवरी के बाद करीना कपूर फिलहाल आराम कर रही हैं। वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में काम करेंगी।

End of Article