Kareena Kapoor Son Name: बच्चों का नाम ऐसे रखते हैं करीना कपूर- सैफ अली खान, जहांगीर पर ट्रोलर्स को दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2021, 07:10 PM IST

Kareena Kapoor Second Son name: करीना कपूर खान अपने दूसरे बेटे जहांगीर के नाम के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। अब करीना ने बताया कि किस तरह से वह बच्चों का नाम तय करते हैं।

Kareena Kapoor Son Name: बच्चों का नाम ऐसे रखते हैं करीना कपूर- सैफ अली खान, जहांगीर पर ट्रोलर्स को दिया जवाब

मुंबई. करीना कपूर खान ने नई किताब में अपने दूसरे बेटे जहांगीर के नाम का खुलासा किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इससे पहली भी तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ था। अब करीना कपूर ने बताया कि क्या उन्होंने अपने बच्चों के नाम पहले से ही तय किए हैं। 

एक न्यूज चैनल से बातचीत में करीना कपूर ने कहा, 'हम ऐसा नहीं करते हैं। मैं नहीं जानती, ये चुटकी में लिया गया निर्णय था। तैमूर के लिए, आप जानते हैं कि ये वह नाम था जो हमें पसंद था। हमें बतौर परिवार अपने बच्चों का नाम पसंद आ रहा है। ऐसे नहीं है कि पहले से ही कुछ प्लान किया गया  है। ऐसा कभी नहीं है। हम कभी साथ बैठे नहीं और कहा कि चलिए नाम लिखते हैं।'   

First Photo of Kareena Kapoor Khan's Second Son Jeh Revealed from Her Book  on Pregnancy

ट्रोलर्स पर दिया जवाब
करीना कपूर आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है जो एक नाम आता  है, एक फीलिंग आती है। हम दोनों केवल नाम पसंद करते हैं और अपने बच्चों का नाम रख देते  हैं।' इससे पहले करीना कपूर ने ट्रोलिंग पर कहा था, ' पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रही है ऐसे में मैं इस वक्त ट्रोलर के बारे में सोच नहीं सकती हूं। मैं केवल ध्यान लगाने में फोकस करती हूं। कोई चारा और नहीं  रहा ना।'

Throwback Thursday: Kareena Kapoor Khan says she cannot survive too long  without THIS one thing | Hindi Movie News - Times of India

किताब में किया खुलासा
करीना कपूर ने शुरुआत के कुछ पन्नों में अपने बेटे का नाम जेह बताया है। किताब के आखिरी पन्नों में करीना ने अपनी प्रेग्रेंसी और डिलवरी के बाद की फोटोज शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में करीना कपूर ने अपने बेटे के नाम 'जहांगीर' लिखा है।

किताब के आखिरी पन्नों में करीना ने जहांगीर की पहली फोटो भी शेयर की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो डिलवरी के बाद करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में काम करेंगी।     

End of Article