करीना कपूर की कार से पैपराजी को लगी चोट, ड्राइवर पर चिल्लाई एक्ट्रेस- 'पीछे जा यार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 09:15 AM IST

Kareena Kapoor Viral Video: एक्ट्रेस करीना कपूर की कार से हाल ही में एक पैपराजी के पैर में चोट लग गई जिसके बाद वो अपने ड्राइवर पर चिल्लाती नजर आईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीना कपूर की कार से पैपराजी को लगी चोट, ड्राइवर पर चिल्लाई एक्ट्रेस- 'पीछे जा यार'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वो अपनी दोस्त और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से मिलने उनके घर पहुंचीं, जिनका हाल ही में एक्सिडेंट हो गया था। मलाइका के घर से लौटते समय उनकी कार से एक पैपराजी के पैर में लग गई जिसके बाद एक्ट्रेस अपने ड्राइवर पर चिल्लाती नजर आईं। करीना का ये वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ड्राइवर पर चिल्लाई करीना कपूर

करीना का जो वीडियो सामने आया है उसमें करीना मलाइका के घर से निकलती दिख रही हैं कि तभी पीछे से पैपराजी के चिल्लाने की आवाज आती है 'पैर... मेरा पैर'। दरअसल करीना की कार से एक पैपराजी के पैर में लग जाती है जिसके बाद वो ड्राइवर पर चिल्लाती हैं- 'पीछे जा यार'। इसके बाद करीना पैपराजी को कहती हैं तुम लोग भागा मत करो यार। क्यों भाग रहे हो। इतना कहकर वो आगे बढ़ जाती हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ऐसे कमेंट

करीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने रुककर पैपराजी से उसकी चोट के बारे में नहीं पूछा। तो कुछ लोगों का कहना है कि वो ड्राइवर से थोड़ा नर्म होकर बात कर सकती थीं। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो करीना को सपोर्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे फैंस का कहना हा कि करीना काफी अच्छी इंसान हैं और उन्होंने फोटोग्राफर के प्रति चिंता दिखाते हुए उन्हें पीछे भागने को मना किया तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फोटोग्राफर्स को इस तरह खुद को खतरे में डालकर सेलेब्स की तस्वीरें नहीं लेनी चाहिए। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी जो कि हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। फिल्म इस साल अगस्त महीने में रिलीज होगी। 

End of Article