Kanika Kapoor Corona Case: होली में कनिका कपूर ने उड़ाए थे फूल, सामने आया पार्टी का ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2020, 07:57 PM IST

Kanika Kapoor Holi Party:सिंगर कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। कनिका हाल ही में लंदन से वापस लौटी थी। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर होली पार्टी दी थी। कनिका की इस पार्टी का वीडियो सामने आया है।

Kanika Kapoor Corona Case: होली में कनिका कपूर ने उड़ाए थे फूल, सामने आया पार्टी का ये Video

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। कनिका हाल ही में लंदन से वापस लौटी थी। इसके बाद उन्होंने अपने लखनऊ स्थित घर पर होली पार्टी का भी आयोजन किया था।अब इस पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है। 

वीडियो में कनिका फूल उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में कनिका ने जिस बंगले में की थी पार्टी, उसे सील किया गया है। ये बंगला लखनऊ के डाली बाग क्षेत्र में है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी भी घरों में ताला लगाकर निकल गए हैं। वहीं, कई घर खाली हो गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक कनिका कपूर को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें और उनके पूरे परिवार को अलग-थलग रखा गया है।  

वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट 
कनिका कपूर की पार्टी में उनके पेरेंट्स, कुछ दोस्त और पड़ोसी शामिल हुए थे। वहीं, इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत राजे भी शामिल हुए थे। वसुंधरा ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताया है। वसुंधरा राजे ने लिखा- सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
 
वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा- कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। 


कानपुर में रुकी थी कनिका
कनिका इसके अलावा कानपुर में भी रुकी हुई थीं। कानपुर के डीएम ब्रह्मदेव तिवारी ने कहा कि- सूचना के मुतबाकि वह दो घंटे तक कानपुर में रुकी थी। ऐसे में वह जिस जगह रुकी उस अपार्टमेंट को बंद कर दिया गया है और उसकी साफ-सफाई चल रही है। 
 

कनिका के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने अथॉरिटीज से अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाई थी। हालांकि, Times Now से बातचीत में कनिका ने बताया कि उन्हें किसी ने नहीं बताया कि विदेश से लौटने के बाद अलग-थलग रहना है। वहीं, उन्होंने फाइव स्टार होटल में पार्टी की बात को खारिज किया है।   
 

End of Article