गंगूबाई काठियावाड़ी के डायलॉग बोल रही बच्ची पर भड़की कंगना रनौत, स्मृति ईरानी को लिखा- पेरेंट्स के खिलाफ हो एक्शन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 03:53 PM IST

Kangana Ranaut on Gangubai Kathiawadi Promotion: कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां के बाद आलिया भट्ट की गहराइयां पर निशाना साधा है। कंगना ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी के डायलॉग बोल रही बच्ची पर भड़की कंगना रनौत, स्मृति ईरानी को लिखा- पेरेंट्स के खिलाफ हो एक्शन'

Kangana Ranaut on Alia Bhatt: आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन पर कई रील्स बन रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी तरह से आलिया को कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान आलिया की एक नन्हीं फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गंगूबाई के किरदार की नकल उतार रही हैं। इस पर कंगना रनौत ने आलिया पर निशाना साधा है। 
   
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बच्ची का वीडियो शेयर कर लिखा, 'क्या इस बच्ची को मुंह में बीड़ी लेकर अश्लील डायलॉग्स बोलते हुए सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए? इस बच्ची की बॉडी लैंग्वेज देखिए? क्या इस उम्र पर इसे कामुक दिखाया जाना ठीक है? ऐसे सैकड़ों और भी बच्चे हैं जिनका ऐसे इस्तेमाल किया जा रहा है।' आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी 60 के दशक में कमाठीपुरा की मशहूर सेक्स वर्कर गंगूबाई की लाइफ पर आधारित है। 

insta-2

कंगना बोलीं- 'सरकार लें सख्त एक्शन'
बकौल कंगना रनौत, 'सरकार को इन सभी पैरेंट्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए, जो पैसा कमाने के लिए नाबालिग बच्चों से एक सेक्स वर्कर और दलाल की बायोपिक को प्रमोट करवा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने महिला और बाल विकास मंत्री समृति ईरानी को भी टैग करते हुए लिखा है कि कृप्या इसमें दखल दें। वहीं, कंगना रनौत ने इस पोस्ट में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया है। 

insta

रिएलिटी शो में आएंगी नजर 
कंगना रनौत आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पर कई बार निशाना साध चुकी हैं। दीपिका  की फिल्म गहराइयां पर भी तंज कसते हुए कंगना ने लिखा था कि फिल्म के नाम पर कचरा न परोसे।

KANGANA

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अब रिएलिटी शो लॉक अप को होस्ट करती हुई नजर आने वाली हैं। कंगना का ये शो आल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। कंगना का ये शो बिग बॉस के कंसेप्ट पर आधारित होगा।
 

End of Article