छह करोड़ रुपए में हुई कंगना रनौत के भाई की शादी, पहना 18 लाख का लहंगा और 45 लाख रुपए की ज्वेलिरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2020, 11:41 AM IST

Kangana Ranaut Brother Wedding: कंगना रनौत के भाई अक्षत शादी के बंधन में बंध गए हैं। ये डिस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई है। इस शादी में छह करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

छह करोड़ रुपए में हुई कंगना रनौत के भाई की शादी, पहना 18 लाख का लहंगा और 45 लाख रुपए की ज्वेलिरी

मुंबई. कंगना रनौत के भाई अक्षत ने रितु से शादी के बंधन में बंध गई हैं। अक्षत की उदयपुर के द लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई है। शादी में लगभग छह करोड़ रुपए खर्च हुए है। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत के भाई की शादी के लिए होटल लीला पैलेस को रजवाड़ी थीम से सजाया गया था। 11 नवंबर को अक्षत और रितु की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म पूरी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की रस्म की शुरुआत हिमाचली परंपरा से हुई। रंगोली चंदेल ने अपनी भाभी ऋतु को चांदी के पायजेब पहनाए। वह शादी से पहले सभी मेहमानों को मुंबई से लाए साफे पहनाए। 

Image

लहंगे की कीमत 18 लाख रुपए 
कंगना रनौत ने भाई की शादी में खास गुजराती बंधनी लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत 18 लाख रुपए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लहंगे को डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। 

लहंगे के साथ-साथ उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलिरी भी कैरी की थी। इसकी कीमत 45 लाख रुपए है। सब्यसाची ने बेहद कम वक्त में ज्वेलिरी तैयार की थी। वहीं, शादी में राजस्थानी खाना परोसा गया।     

Image

शादी के बाद किए देवी के दर्शन 
शादी के बाद अक्षत और रितु कुल देवी  मां अंबिका के दर्शन के लिए गए। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने परिवार के साथ देवी के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की थी,जिसमें उनकी माता-पिता और नव विवाहित जोड़ा भी दिख रहा है। 

Image

कंगना रनौत ने अपने भाई और भाभी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'रितु आपका हमारे परिवार में स्वागत है...।'कंगना रनौत को शादी में राजस्थानी लोक गीतों पर नाचते हुए भी देखा गया।

End of Article