Kajol को मिला ऑस्कर समिति 2022 में शामिल होने के लिए खास इनवाइट, हां कहने पर मिलेगी ये स्पेशल पावर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 07:51 PM IST

Bollywood Actress Kajol oscar awards 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा जारी गेस्ट लिस्ट में शामिल हो गई हैं। जानिए कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।

Kajol को मिला ऑस्कर समिति 2022 में शामिल होने के लिए खास इनवाइट, हां कहने पर मिलेगी ये स्पेशल पावर

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के हिस्से एक और उपलब्धि शामिल हो गई है। काजोल द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी ऑस्कर अवॉर्ड 2022 द्वारा जारी गेस्ट लिस्ट में शामिल हो गई हैं। काजोल के अलावा डायरेक्टर रीमा कागती (Reema Kagti) और साउथ के सूपरस्टार सूर्या (Surya) का नाम भी इस लिस्ट में है। काजोल के पति अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बधाई दी है।

काजोल (Kajol) को एकेडमी द्वारा जारी क्लॉस ऑफ 2022 (Class of 2022) में शामिल होने का इनवाइट मिला है। यदि एक्ट्रेस इसे स्वीकार कर लेती है तो वह 397 नए सदस्यों में शामिल हो जाएगी। इसके बाद काजोल को साल 2023 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में वोट देने का भी अधिकार मिल जाएगा। अकादमी ने क्लास ऑफ 2022 में 44 फीसदी महिलाओं को आमंत्रण भेजा गया है। इसमें 71 पूर्व नॉमिनीज हैं और 15 विनर हैं। लिस्ट में भारत की तरफ से सुष्मिता घोष और रिंटू थॉमस का नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि समिति में ए.आर.रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, विद्या बालन, आमिर खान और सलमान खान पहले से ही शामिल हैं।   

Kajol

अजय देवगन ने किया ट्वीट (Ajay Devgn tweet on Kajol)
काजोल की इस उपलब्धि पर उनके पति अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अजय देवगन ने लिखा, 'ऑस्कर पैनल में आमंत्रित होने के लिए बधाई काजोल। बेहद उत्साहित और गर्व महसूस कर रहा हूं। आमंत्रित किए गए सभी दूसरे सदस्यों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि काजोल जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करने जा रही हैं। काजोल ने साल 1992 में फिल्म बेखुदी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहचान अपनी दूसरी फिल्म बाजीगर से मिली थी। 

ऑस्कर की गेस्ट लिस्ट में शामिल साउथ के सुपरस्टार सूर्या फिल्म जय भीम में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिली थी। इसके अलावा वह सोरारई पोट्रू जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, रीमा कागती अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और आमिर खान की फिल्म तलाश को डायरेक्ट कर चुकी हैं।  

End of Article