डीजे टेबल पर चढ़े रणवीर सिंह तो काजोल संग करण जौहर ने किया कपल डांस, ऐसा था पार्टी के अंदर का नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 03:03 PM IST

Karan Johar's party UNSEEN inside video: अभी भी सोशल मीडिया पर करण जौहर की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। यहां देखें करण जौहर की पार्टी की इनसाइड झलक...

Karan Johar's party UNSEEN video: करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया है। इस मौके पर करण जौहर ने यश राज स्टूडियो में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था। इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर आमिर खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, शनाया कपूर, मनीष मल्होत्रा, मनीष पॉल, प्रीति जिंटा, विजय देवरकोंडा, रवीना टंडन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, श्वेता बच्चन सहित लगभग सभी मशहूर सितारे शामिल हुए। अभी भी सोशल मीडिया पर करण जौहर की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। इन्हीं वायरल वीडियोज को मिलाकर हम आपके लिए एक खास वीडियो लाए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे शाहरुख खान ने करण की बर्थडे पार्टी का पूरा समा बांध दिया। वहीं रणवीर सिंह ने डीजे टेबल पर चढ़कर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं करण जौहर ने अपनी क्लोज फ्रेंड काजोल के साथ कपल डांस किया। ये सारा नजारा फैन्स के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। यहां देखें करण जौहर की पार्टी की इनसाइड झलक...

End of Article