Hema Malini-Dharmendra की नातिन का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, Taimur Ali Khan से इनाया सहित पहुंचे ये स्टारकिड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2019, 10:47 AM IST

Isha Deol Daughter Radhya Birthday Celebration: ईशा देओल की बेटी राध्या दो साल की हो गई हैं। रविवार को देर शाम ईशा देओल ने बेटी की बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें कई स्टारकिड पहुंचे...

Hema Malini-Dharmendra की नातिन का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, Taimur Ali Khan से इनाया सहित पहुंचे ये स्टारकिड
Photo Credit: Instagram

हेमा मालिनी की नातिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की बेटी राध्या दो साल की हो गई हैं। रविवार को देर शाम ईशा देओल ने बेटी की बर्थडे पार्टी होस्ट की। पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें ईशा देओल पति भरत तख्तानी और बेटी राध्या के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। बर्थडे गर्ल राध्या ने पार्टी में वाइट कलर की ग्लिटर वाली फ्रॉक पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। पार्टी में राध्या की छोटी बहन मिराया भी उन्हीं की तरह तैयार दिखीं। दोनों बहनों ने पार्टी में एक जैसी ड्रेस पहनी थी। 
राध्या की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान पहुंचे थे। तैमूर इस दौरान पिंक शर्ट और ब्लू डेनिम में नैनी के साथ दिखे। राध्या के बर्थडे पर तैमूर गिफ्ट भी लाए थे। तैमूर के अलावा उनकी कजिन बहन इनाया नौमी भी पार्टी में नजर आईं। सोहा अली खान खुद बेटी को प्रिंसेंस की तरह तैयार कर पार्टी में लेकर आई थीं। साथ ही ईशा देओल की बेटी की पार्टी तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य, प्रज्ञा कपूर के बेटे शमशेरा, समीरा रेड्डी, अहाना देओल भी नजर आईं।  

End of Article