Vidyavihar Bridge Name Controversy: मुंबई में एक ब्रिज के नामकरण पर विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना ठाकरे गुट ने विद्याविहार पुल का नाम “नाना पाटेकर सेतु” रखने का प्रस्ताव दिया है, जबकि बीजेपी चाहती है कि इसका नाम “कैप्टन स्मित सेतु” रखा जाए। उद्घाटन से पहले ही वहां “पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु” का बोर्ड लगा दिया गया है। इसी बोर्ड के लगने के बाद से विद्याविहार पुल के नाम पर शिवसेना UBT और BJP आमने-सामने आ गई हैं।
विद्याविहार पुल के नामकरण पर विवाद
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने मांग की है कि विद्याविहार ब्रिज का नाम प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के नाम पर रखा जाए। वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक पराग शाह ने ब्रिज का नाम कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। शिवसेना ठाकरे गुट ने ब्रिज के उद्घाटन से पहले ही वहां 'पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु' के नाम का बोर्ड लगा दिया है। शिवसेना UBT के नेताओं ने मुम्बई मेयर रितु तावड़े से भी मुलाकात कर विद्याविहार फ्लाईओवर को नाना पाटेकर के नाम का प्रस्ताव पत्र सौंपा है। दोनों पार्टियों की अलग-अलग मांगों के कारण पुल के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने CBI की जांच पर उठाए सवाल
भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नाना पाटेकर
नाना पाटेकर प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता थे, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ है। उन्होंने क्रांतिवीर, परिंदा, आघात, तिरंगा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। अभिनय के अलावा वह सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और महाराष्ट्र में किसानों की मदद के लिए काम करते रहे। उनका 8 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया है।
कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान
कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय मूल के कमर्शियल पायलट हैं, जो मूल रूप से मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं। वह पिछले 13 सालों से एविएशन में हैं और बोइंग 737 पर 9,750 घंटे से ज्यादा उड़ान भर चुके हैं। हाल ही में दुबई से तेल अवीव जा रही flydubai फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट द्वारा हमले के बाद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान को बचाया और 174 यात्रियों की जान बचाई। जिसके बाद उन्हें हीरो कहा जा रहा है।
