सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में लहराया तिरंगा, पीएम नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान का बने हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 11:04 AM IST

Salman Khan joins PM Narendra Modi Har Ghar Tiranga campaign: भारत के नागरिकों से 13-15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तक, कम से कम 20 करोड़ झंडे फहराने का विचार है...

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में लहराया तिरंगा, पीएम नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान का बने हिस्सा

Salman Khan joins Har Ghar Tiranga campaign: जैसा कि भारत कल आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है। ऐसे में सलमान खान अब, पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो गए और उन्होंने मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा फहराया। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है जिसमें हर भारतीय को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। अब सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की एक झलक सामने आई है। फोटोग्राफर्स द्वारा कुछ फोटोज शेयर किए गए हैं, जिसके तहत पता चला है कि इस महोत्सव में सलमान भी शामिल हो गए हैं। 

अब तक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, जीतेंद्र, कंगना रनौत, गोविंदा, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, सनी देओल और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने इस अभियान में भाग लिया है। इस सितारों के आवास पर तिरंगा फहराया गया है और इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

यहां देखें वीडियो:

हर घर तिरंगा अभियान को एक बड़े स्तर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। सरकार, संस्कृति मंत्रालय, विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य ने भारत के नागरिकों से 13-15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। अभियान की वेबसाइट के माध्यम से मंत्रालय अपने घरों में झंडा लगाने के उचित तरीके सुझा रहा है। उन्होंने तिरंगा के साथ सेल्फी लेने का भी आग्रह किया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तक, कम से कम 20 करोड़ झंडे फहराने का विचार है।

End of Article