19 साल बाद साथ आएंगे ऋतिक रोशन और करीना कपूर, ऑफर हुई ये बिग-बजट फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 07:46 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) 19 साल बाद फ‍िर एक साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के बाद दोनों को साथ स्‍क्रीन पर नहीं देखा गया।

19 साल बाद साथ आएंगे ऋतिक रोशन और करीना कपूर, ऑफर हुई ये बिग-बजट फिल्म

Hrithik Roshan And Kareena Kapoor To Reunite For A Film after 19 years : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) 19 साल बाद फ‍िर एक साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के बाद दोनों को साथ स्‍क्रीन पर नहीं देखा गया। मीडिया र‍िपोर्ट का दावा है जो 19 साल में नहीं हुआ वो अब होने वाला है।  ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान को बिग बजट फ‍िल्‍म ऑफर हुई है। 

करण जौहर की फैमिली ड्रामा 'कभी खुशी कभी गम' और 'यादें' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच ऋतिक रोशन और करीना कपूर की जोड़ी ने एक अलग जगह बना ली है जिसे फ‍िर से दर्शक देखना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार, जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक फ‍िल्‍म के लिए दोनों स्टार्स को एक साथ फिल्म करने के लिए एप्रोच किया गया है।

जानकारी के अनुसार फिल्म का टाइटल 'उलज' (Ulaj) है। अभी दोनों सितारों से फाइनल बातचीत बाकी है। ऋतिक ने भी फिल्म को मंजूरी नहीं दी है और यह शेड्यूल पर निर्भर करता है। वहीं मेकर्स जल्‍द करीना से मुलाकात करेंगे और फ‍िल्‍म को लेकर उनसे बात करेंगे। फैंस को जब से यह खबर लगी है तो उनके चेहरे पर चमक आ गई है। लगभग दो दशक बाद दोनों सितारों को एक फ्रेम में भला कौन नहीं देखना चाहेगा।  

फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एरियल एक्‍शन फ‍िल्‍म है जिसके एक्‍शन सीन आसमान में फ‍िल्‍माए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर करीना कपूर खान भी आमिर खान के साथ 'लाल सिंग चड्ढा' में नजर आएंगी। यह फ‍िल्‍म जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। 

End of Article