Helen Birthday: हेलेन ने चार बच्चों के पिता सलीम खान से की थी शादी, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2019, 08:00 AM IST

Helen Turns 81 Today: बॉलीवुड की जानी मानी डांसर हेलेन का आज बर्थडे है और वो 81 साल की हो गईं हैं। हेलेन ने जाने माने राइटर सलीम खान से शादी की थी, जानें कैसी है दोनों की लव स्टोरी।

Helen Birthday: हेलेन ने चार बच्चों के पिता सलीम खान से की थी शादी, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड में 60-70 के दशक में अपने डांस से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली हेलेन का आज जन्मदिन है और वो 81 साल की हो गईं हैं। हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 को बर्मा में हुआ था और उनका पूरा नाम हेलेन एनी रिचर्डसन (Helen Anne Richardson) है। हेलेन ने अपने जमाने में उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन डांस किया और इसी के चलते उन्हें कैबरे क्वीन कहलाई जाने लगीं।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके पिता का निधन हो गया और उनका पूरा परिवार वो देश छोड़कर भारत आ गए। उनकी मां नर्स थीं लेकिन उनकी कमाई पूरे परिवार के लिए काफी नहीं थी और अपने परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। 19 साल की उम्र में 1958 में उन्हें अपने करियर का पहला ब्रेक मिला और उन्होंने फिल्म हावडा ब्रिज में गाने मेरा नाम चिन चिन चू में काम किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फिल्म गुमनाम के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। 

हेलेन का नाम फिल्म डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से जुड़ा, दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते में पैसों को लेकर समस्या शुरू हो गई थी जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। पीएन अरोड़ा के कारण हेलेन को काम मिलना बंद हो गया था और उन्हें पैसों की बहुत परेशानी हुई, जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। 

सलीम ने की थी हेलेन की मदद

इसके बाद जाने माने राइटर सलीम खान ने हेलेन की मदद की, जिसके बाद हेलेन को फिर से काम मिलने लगा और उन्होंने डॉन, दोस्ताना और शोले जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगीं।

सलीम पहले से शादीशुदा थे, उन्होंने सुशीला चरक से शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों के चार बच्चों भी थे लेकिन सलीम का हेलेन के साथ अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे और उन्होंने शादी का फैसला किया। सलीम ने साल 1981 में हेलेन से शादी कर ली और सलीम की दूसरी पत्नी बन गईं। सुशीला इससे बिलकुल टूट गईं थीं कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली, वहीं उनके बच्चे भी अपने पिता के इस फैसले से नाखुश थे और हेलेन को पसंद नहीं करते थे।

सुशीला के पास कोई और चारा नहीं था। हेलेन उनके साथ उस घर में रहने लगीं और धीरे- धीरे समय के साथ हेलेन और सुशीला के बीच के रिश्ते अच्छे हो गए वहीं हेलेन का लगाव सलीम के बच्चों से भी हो गया। सलीम और सुशीला के चारों बच्चे- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान भी हेलेन को पसंद करने लगे और सभी एक घर में एक ही छत के नीचे रहते हैं।

हेलेन ने अर्पिता को लिया था गोद

हेलेन और सलीम ने एक बेटी अर्पिता को गोद लिया। बताया जाता है कि हेलेन को अर्पिता सड़क पर रोती हुईं मिली थीं जिसके बाद उन्होंने अर्पिता को गोद ले लिया। वहीं सलीम के चारों बच्चे भी अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान का अर्पिता के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वहीं वो अक्सर हेलेन का जिक्र भी करते रहते हैं। 

End of Article