हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा कर रहे एक-दूसरे को डेट? जानें क्या है इन खबरों का सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 01:36 PM IST

Hardy Sandhu & Parineeti Chopra: हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा को अंधेरी में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों स्टनिंग दिख रहे थे....

हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा कर रहे एक-दूसरे को डेट? जानें क्या है इन खबरों का सच

Hardy Sandhu & Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने नए प्रोजेक्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। जल्द ही परिणीति को पॉपुलर सिंगर हार्डी संधू के साथ देखा जाएगा। जी हां, दोनों एकसाथ स्पेस शेयर करने वाले हैं। परिणीति और हार्डी ने तुर्की में अपनी फिल्म शूटिंग पूरी कर ली है। इसी के बाद पहली बार देखा गया इन्हें साथ देखा गया। 

हाल ही में हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा को अंधेरी में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों स्टनिंग दिख रहे थे। यहां परिणीति ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस को स्नीकर्स के साथ पहना था तो वहीं हार्डी को वाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में देखा गया। दोनों एकसाथ फैशन गोल सेट करते नजर आ रहे थे। हालांकि परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू को एक-साथ देखने के बाद कुछ लोग इनकी डेटिंग के भी कयास लगा रहे हैं। 

अंधेरी में जब परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू तो देखा गया तो उनका एक स्पॉटिंग वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर दोनों की केमेस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स परिणीति और हार्डी की जोड़ी को कमाल का बता रहे हैं। यहां तक कि उन्हें कुछ लोग कपल भी बता रहे हैं और डेटिंग को लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि ये खबरें मजह अफवाह बताई जा रही है।

हार्डी संधू ने इन दिनों पंजाबी इंडस्ट्री में काफी धमाल मचा रखा है। लाखों लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। पहले भी हार्डी संधू की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें सामने आ चुकी हैं। उनका नाम नोरा फतेही के साथ जुड़ चुका है। हालांकि इसपर किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हार्डी संधू को आखिरी बार फिल्म 83 में देखा गया था। जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी थीं। वहीं परिणीति की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही उनको फिल्म कैप्सूल गिल में देखा जाएगा। ये फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं।

End of Article