Emraan Hashmi Net Worth: इतनी संपत्ति के मालिक हैं इमरान हाशमी, महंगी कारों और घड़ियों का रखते हैं शौक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 06:43 AM IST

हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली इमरान हाशमी का आज जन्मदिन (Happy Birthday Emraan Hashmi) है। आइये जानते हैं कि उनकी प्रॉपर्टी कितनी है।

Emraan Hashmi Net Worth: इतनी संपत्ति के मालिक हैं इमरान हाशमी, महंगी कारों और घड़ियों का रखते हैं शौक

Emraan Hashmi Net worth Birthday: हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली इमरान हाशमी का आज जन्मदिन (Happy Birthday Emraan Hashmi) है। 24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्में इमरान हाशमी की पहचान सीरियल किसर के रूप में होती है। मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे इमरान ने बतौर सहायक निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा और फिर 2003 में फुटपाथ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की। 

फैंस उनकी अदाकारी की भी तारीफें करते नहीं थकते। इमरान के हर डायलॉग्स सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंचते हैं। इमरान जितने शानदार अपनी फिल्मों में दिखते हैं, उतनी ही बेहतरीन जिंदगी वह निजी जीवन में भी जीते हैं। वह बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। इमरान प्रॉपर्टी के मामले में किसी भी बड़े कलाकार से पीछे नहीं हैं। अपनी फिल्मों के बल पर उन्होंने अच्छी खासी प्रॉपर्टी बनाई है। 

caknowledge.com वेबसाइट के मुताबिक, इमरान हाशमी के पास 14 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है। भारतीय करेंसी के अनुसार वह लगभग 105 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सलाना कमाई करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इमरान जिस आलिशान घर में रहते हैं उसकी कीमत 16 करोड़ रुपए के आसपास है। 

कार कलेक्शन और फीस

इमरान हाशमी के पास रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) और लैम्बोर्गिनी (Lamborghini) जैसी कारे हैं।  इमरान एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और उसके साथ ही प्रॉफिट शेयर भी लेते हैं। 

घड़ियों का शौक

वह घड़ियों के भी काफी शौकीन हैं। इमरान के पास फ्रांस ब्रांड की लिमिटेड एडिशन वॉच, ओमेगा, राडो, कार्टियार, रोलेक्स, पियाजे, ऑडरमार्स पीगे, येगर ल कोचर और ब्रॉगे जैसे महंगे ब्रांड्स का कलेक्शन है।

End of Article