Bollywood Top Villains: बॉलीवुड के वो टॉप विलेन जो स्क्रीन पर कर देते थे हीरो की चमक फीकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 06:01 AM IST

Bollywood Industry Top Villains: भारत देश में जितनी पुरानी हमारी फिल्म इंडस्ट्री है उतने ही यादगार किरदार भी हैं। खासकर विलेंस के किरदार जिसे लोग हीरो की एक्टिंग से ज्यादा कॉपी करते थे। सिनेमाघरों में हीरो की एंट्री से ज्यादा विलेन की एक्टिंग पर तालियां बजती थीं।

Bollywood Top Villains: बॉलीवुड के वो टॉप विलेन जो स्क्रीन पर कर देते थे हीरो की चमक फीकी

Bollywood Famous Villains: फिल्मों में कई किरदार ऐसे हैं जिनके बिना फिल्म अधूरी लगती है। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्मों में विलेन के किरदारों की। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में बनी हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनमें विलेन ने लोगों की वाहवाही कमाई और दर्शक हीरो से ज्यादा इन विलेंस के लिए ताली बजाते हैं। वहीं इन विलेम के सामने तो हीरो की चमक भी फीकी सी पड़ जाती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से विलेन हैं जिनके खतरनाक रोल के आगे हीरो के रोल भी फीके पड़ गए।

1) अजीत ( लॉयन )
साल 1976 की फिल्म कालीचरण में लॉयन के किरदार से मशहूर विलेन अजीत ने इस मूवी में लॉयन के अपने किरदार को अमर भी कर दिया। उस समय अजीत अपने अभिनय से इतने पॉपुलर हो गए थे की हर जगह उन्ही की डिमांड थी दर्शकों ने भी उन्हे खूब प्यार दिया साथ ही हीरो की एक्टिंग से ज्यादा विलेन को लोकप्रियता मिली।

2) गोपाल बेदी (रंजीत )


पूरे बॉलीवुड में रंजीत का दुष्कर्म के मामले में रिकॉर्ड रहा है। विलेन रंजीत यानी गोपाल बेदी को कौन नहीं जानता इन्होंने अपनी खलनायक की एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। उन दिनों गोपाल के स्क्रीन पर आते ही हीरो की चमक फीकी पड़ जाती थी। 

3) अमरीश पूरी

घायल में बलवंत राय के किरदार अमरीश पुरी ने निभाया। पूरी फिल्म में बलवंत राय का खौफ दिखा। वहीं दर्शक काफी समय तक बलवंत राय को अपने दिलों दिमाग से नही निकल पाए।

4) अमजद खान


शोले फिल्मों के मशहूर विलेन गब्बर सिंह को कौन नहीं जानता है. क्या आपको 70, 80 और 90 के दशक के जानें-माने विलेन अमजद खान जिन्होंने अपनी नेगेटिव परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीता हैं।

इन सभी विलेन ने तब से लेकर आज तक दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। आज भी इनके फैंस इनके डायलॉग्स को दोहराते है।

End of Article