Box Office: 252 करोड़ रुपए पहुंचा द कश्मीर फाइल्स का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन, तोड़ा संजू का ये रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 11:08 AM IST

The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स ने तीसरे वीकेंड के बाद वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में फिल्म ने संजू, पीके, बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Box Office: 252 करोड़ रुपए पहुंचा द कश्मीर फाइल्स का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन, तोड़ा संजू का ये रिकॉर्ड

The Kashmir Files Third weekend Box Office Collection. द कश्मीर फाइल्स की तीसरे वीकेंड के बाद 225 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ से अधिक का कलेक्शन भी कर लिया है। फिल्म को इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई में हर दिन इजाफा हो रहा है।  

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files Box Office Collection Day 18) ने तीसरे रविवार को 8.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपए, शनिवार को 7.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म की तीसरे वीकेंड के बाद कुल कमाई 228.18 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म आरआरआर की रिलीज के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म जल्द ही 250 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो सकती है।  

उरी, संजू का तोड़ा रिकॉर्ड 
द कश्मीर फाइल्स ने विक्की कौशल की फिल्म उरी और संजय दत्त की फिल्म संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर की संजू ने तीसरे शुक्रवार को 4.42 करोड़ रुपए, विक्की कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 4.40 करोड़ रुपए और बजरंगी भाईजान ने 4.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म बाहुबली 2, दंगल और पीके, कबीर सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। बाहुबली 2 ने तीसरे शुक्रवार 10.05 करोड़ रुपए, पीके ने 6.85 करोड़ रुपए, दंगल 6.66 करोड़ और कबीर सिंह ने 5.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ से ज्यादा 
द कश्मीर फाइल्स के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 252 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बताया फिल्म ने तीसरे रविवार विदेश में 2.15 करोड़ की कमाई की है।

The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स की कामयाबी को देखते हुए फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी डब किया जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और कर्नाटक में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

End of Article