'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का न्यूड लाइव VIDEO, पूछा-'क्या मैं बिना कपड़ों के अश्लील लग रही हूं?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2021, 05:21 PM IST

Gehna Vashishth nude Instagram live VIDEO: बॉलीवुड अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक न्यूड वीडियो पोस्ट किया है जोकि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का न्यूड लाइव VIDEO, पूछा-'क्या मैं बिना कपड़ों के अश्लील लग रही हूं?'
Photo Credit: Instagram

मुंबई: गंदी बात अभिनेत्री गहना वशिष्ठ इन दिनों राज कुंद्रा पोर्न मामले पर अपनी टिप्पणियों के लिए चर्चा में हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन का बचाव करते हुए कई बयान दिए। उनका बचाव करने के बाद गहना हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट के दौरान न्यूड हो गईं और अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने लाइव वीडियो इसलिए किया क्योंकि वह सोशल मीडिया यूजर्स से जानना चाहती थीं कि क्या वह वीडियो में घटिया या अश्लील दिख रही हैं या नहीं।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बिना कपड़ों के लाइव, इस वीडियो में मैं बिना कपड़ों के हूं लेकिन कोई इसे पोर्न नहीं कह रहा है लेकिन जब मैं सारे कपड़े पहनती हूं तब यह पोर्न हो जाता है। कुछ लोग पोर्न कहते हैं, ये पाखंड की ऊंचाई है।'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गहना लगातार फैन्स से पूछ रही हैं कि क्या उनकी कोई गतिविधि पोर्न मानी जा सकती है। उनका यह भी कहना है कि लोग उनके वीडियो को अश्लील और सस्ते की श्रेणी में रखते हैं और इस वीडियो के जरिए वह लोगों के पाखंड को बयां कर रही हैं।

जैसे ही गहना वशिष्ठ ने वीडियो ऑनलाइन साझा किया, लोगों ने इस पर अपनी राय साझा देना शुरू कर दी। गहना के कमेंट बॉक्स में उन पर मज़ाक करने वाले लोगों के मैसेज भर गए और कुछ लोगों ने अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं।

राज की गिरफ्तारी के एक दिन बाद गहना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था, 'कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें अश्लीलता को कामुक या बोल्ड सामग्री के साथ नहीं मिलाना चाहिए। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। अदालतें अंततः मुकदमे के दौरान तय करेंगी कि असली अपराधी कौन हैं और गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से किसका इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया गया था।'

गहना के अलावा कुछ और हस्तियां राज कुंद्रा के समर्थन में सामने आई हैं। शोबिज की दुनिया के जाने-माने नाम जैसे हंसल मेहता, ऋचा चड्ढा और अन्य ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को उनके मुश्किल समय में अपना समर्थन दिया है। शिल्पा ने हाल ही में पोर्न मामले में पति की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी थी।

अभिनेत्री ने लोगों से उन्हें 'निजता के अधिकार' की अनुमति देने का अनुरोध किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा को हाल ही में हंगामा 2 में मिजान जाफरी, परेश रावल, राजपाल यादव और अन्य कई सेलेब्स के साथ काम किया है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म को शानदार कास्ट के बावजूद डिजिटल रिलीज पर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

End of Article